फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good Friday 2020: गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह के बलिदान को ऐसे किया जाता है याद

Fri, 10 Apr 2020 06:56 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 10 Apr 2020 06:56 AM IST
विज्ञापन
Good Friday 2020 date significance history celebration
गुड फ्राइडे 2020 - फोटो : गुड फ्राइडे 2020

Good Friday 2020: गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह के बलिदान को याद किया जाता है। ईसाई मजहब का यह प्रमुख त्योहार है। ईसाई मान्यता के अनुसार गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। इस त्योहार में ईसाई मजहब के लोग व्रत रखते हैं और चर्च में विशेष प्रार्थना करते हैं। क्रिश्चियन समुदाय के लोगों द्वारा इस त्योहार को शोक के रूप में मनाया जाता है। इस साल 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे का त्योहार है। आइए जानते हैं इस त्योहार के बारे में विस्तार से...

Good Friday 2020 date significance history celebration
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गुड फ्राइडे के दिन ही दुनिया को प्रेम, दया, करुणा का संदेश देने वाले प्रभु ईसा मसीह को उस समय के धार्मिक कट्टरपंथियों ने सूली पर लटका दिया था। दरअसल, प्रशु यीशु ने लोगों के कल्याण के लिए अपने प्राण का बलिदान दिया था और जिस दिन उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था वह दिन शुक्रवार ही था। हालांकि तीन दिन बाद यानि रविवार को ईसा मसीह पुनः जीवित हो गए थे। इसे 'ईस्टर संडे' के नाम से जाना जाता है।

Good Friday 2020 date significance history celebration
जीसस

गुड फ्राइडे से जुड़ा इतिहास
ईसाई मान्यता के अनुसार, कहा जाता है कि यरुशलम के गैलिली प्रांत में प्रशु यीशु लोगों को प्रेम और अहिंसा का संदेश देते थे। उनकी लोकप्रियता दिनोंदिन आम लोगों में बढ़ती जा रही थी। उनकी लोकप्रियता को देखकर उस प्रांत के धर्मगुरुओं और कट्टरपंथियों की सत्ता हिलने लगी थी। 

ऐसे में उन्होंने रोम के शासक से उनकी शिकायत की। रोम साम्राज्य ने उनके खिलाफ़ राजद्रोह का आरोप लगाते हुए उन्हें मृत्यु दंड का फरमान सुना दिया। मृत्यु के दौरान ईसा मसीह को अमानवीय यातनाएं दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Friday 2020 date significance history celebration
चर्च - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे का पर्व
गुड फ्राइडे के दिन लोग उपवास रखते हैं और गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना करते हैं। खास बात ये है कि इस दिन गिरजाघरों में घंटा नहीं बजाया जाता है, बल्कि लकड़ी के खटखटे बजाए जाते हैं। लोग चर्च में क्रॉस को चूमकर उनका स्मरण करते हैं। 

इस दिन दान-धर्म के कार्य भी किए जाते हैं। उपवास के बाद मीठी रोटी बनाकर खायी जाती हैं। दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। इस उपलक्ष्य पर प्रशु यीशु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लोग 40 दिन पहले से उपवास भी रखते हैं। इस रस्म को 'लेंट' के नाम से जाना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed