Ganesh Visarjan 2026: आज, अनंत चतुर्दशी है, जिसके शुभ अवसर पर 10 दिनों से चल रहे गणेश उत्सव का समापन किया जाता है। मान्यता है कि, इस दिन गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है और इसकी विशेष रौनक देशभर में देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही बप्पा की कृपा से जीवन में आने वाली विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद भी साधक को मिलता है। वहीं, इस बार गणेश विसर्जन के दिन शतभिषा नक्षत्र और शूल योग का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में बप्पा की विदाई के दौरान पूजा के सभी नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश विसर्जन के समय भगवान गणेश की आरती और उनके विशेष मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि मंत्रों के उच्चारण के साथ बप्पा को विदा करने से उनकी कृपा बनी रहती है और घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। ऐसे में आइए इन मंत्रों को जानते हैं।
अनंत चतुर्दशी 2026: इन आरती-मंत्रों के साथ करें गणेश विसर्जन, सुख-समृद्धि और सौभाग्य की होगी प्राप्ति
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 25 Sep 2026 05:39 AM IST
सार
Ganesh Visarjan 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश विसर्जन के समय भगवान गणेश की आरती और उनके विशेष मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे वह प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन