फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी 2026: कैसे करें गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना और कब करें विसर्जन ? जानें संपूर्ण जानकारी

Tue, 08 Sep 2026 04:02 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 08 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

Ganesh Chaturthi 2026: अगर आप गणेश चतुर्थी पर गणपति जी की मूर्ति को घर ला रहे हैं, तो उससे पहले उसकी विधि, शुभ मुहूर्त और नियमों को जान लें।

विज्ञापन
ganesh sthapana and visarjan vidhi on Ganesh Chaturthi 2026
Ganesh Chaturthi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Ganesh Chaturthi 2026: पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल 14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी है। यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि, इस शुभ दिन पर प्रभु की पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ होता है और जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। वहीं, गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर भक्तजन अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आते हैं और उनकी पूरे विधि-विधान से उपासना करते हैं। इस दौरान बप्पा की मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक कई नियमों का ध्यान रखा जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आ रहे हैं, तो इससे जुड़े नियम और स्थापना से लेकर विसर्जन तक की संपूर्ण विधि को जान लें।

ganesh sthapana and visarjan vidhi on Ganesh Chaturthi 2026
Ganesh Chaturthi 2026 - फोटो : freepik
गणपति बप्पा की स्थापना विधि
  • गणपति जी की मूर्ति स्थापित करने के लिए सबसे पहले एक चौकी लें और उसे साफ-सुथरे स्थान पर रखें।
  • चौकी और उसके आसपास की जगह को फूलों और अन्य सजावटी सामग्री से सुंदर तरीके से सजा लें।
  • इसके बाद गणेश जी की मूर्ति पर गंगाजल का छिड़काव करें।
  • घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में गणपति जी की मूर्ति स्थापित करें। 
  • मूर्ति का मुख उत्तर दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है।
  • अब आप गणपति जी के पास सुपारी रख सकते हैं और उनके दाहिनी ओर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें।
  • इसके बाद गणपति जी को फूल, मिठाई, फल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें और भोग लगाएं।
  • धूप जलाएं और दीपक प्रज्वलित करें। 
  • अंत में गणपति जी की आरती करें और पूजा संपन्न करें।
ganesh sthapana and visarjan vidhi on Ganesh Chaturthi 2026
Ganesh Chaturthi 2026 - फोटो : freepik
गणेश विसर्जन विधि
  • गणेश विसर्जन के दिन सबसे पहले विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करें और उन्हें भोग लगाएं। 
  • पूजा स्थल से गणेश जी की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक उठाकर एक दूसरी साफ चौकी पर रखें।
  • प्रतिमा के साथ पंचमेवा और कुछ सिक्के रखें।
  • इसके बाद गणपति बप्पा को विदाई देते हुए गीत व भजन गाकर उन्हें विसर्जन स्थल तक लेकर जाएं।
  • विसर्जन स्थल पर पहुंचकर गणपति जी की आरती करें और स्थापना से विसर्जन तक हुई भूल की क्षमा मांगे।
  • इसके बाद सम्मान के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh sthapana and visarjan vidhi on Ganesh Chaturthi 2026
Ganesh Chaturthi 2026 - फोटो : freepik

15 सितंबर 2026-डेढ़ दिन गणेश विसर्जन

  • दोपहर 12:16 बजे से 1:48 बजे तक अमृत चौघड़िया।
  • दोपहर 3:21 बजे से 4:53 बजे तक शुभ चौघड़िया।
  • शाम 6:26 बजे से 7:53 बजे तक लाभ चौघड़िया।
 

 

विज्ञापन
ganesh sthapana and visarjan vidhi on Ganesh Chaturthi 2026
Ganesh Chaturthi 2026 - फोटो : freepik
16 सितंबर 2026 -तीसरे दिन गणेश विसर्जन
  • सुबह 10:43 बजे से 12:16 बजे तक शुभ चौघड़िया।
  • दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:25 बजे तक चर और लाभ चौघड़िया।
  • शाम 7:53 बजे से रात 12:16 बजे तक शुभ, अमृत और चर चौघड़िया।

20 सितंबर 2026 - सातवें दिन गणेश विसर्जन
  • सुबह 7:40 बजे से 12:14 बजे तक चर, लाभ और अमृत चौघड़िया।
  • दोपहर 1:46 बजे से 3:17 बजे तक शुभ चौघड़िया।
  • शाम 6:20 बजे से 10:46 बजे तक शुभ, अमृत और चर चौघड़िया।


 

विश्वकर्मा पूजा 2026: कब है विश्वकर्मा पूजा? नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि और मंत्र
हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज? जानें डेट और किस समय होगी पूजा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed