फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2025: आज से गणेशोत्सव आरंभ, जानिए गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Wed, 27 Aug 2025 08:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 08:31 AM IST
सार

Ganesh Sthapna Muhurat:आज यानी 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है और अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर) को गणपति विसर्जन के साथ इसका समापन होगा। यह दस दिवसीय पर्व खास तौर पर महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन आज पूरे भारत में इसकी रौनक देखने को मिलती है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Date Ganesh Ji  Sthapana Shubh Muhurat And Puja Vidhi in Hindi
गणेश चतुर्थी 2025 - फोटो : amar ujala

Ganesh Chaturthi Puja Timing:  गणेश चतुर्थी 2025 का पर्व पूरे देश में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें ज्ञान, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। गजानन, एकदंत, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक जैसे कई नामों से पूजे जाने वाले बप्पा का आगमन भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है।


Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर करें भगवान गणेश के इन नामों का जाप, घर में आएगी समृद्धि
इस बार गणेश चतुर्थी आज यानी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी और अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर) को गणपति विसर्जन के साथ इसका समापन होगा। यह दस दिवसीय पर्व खास तौर पर महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन आज पूरे भारत में इसकी रौनक देखने को मिलती है। भक्त इन दिनों घर-घर गणेश जी की स्थापना करते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और बप्पा से सुख, शांति व सफलता की कामना करते हैं।
Happy Ganesh Chaturthi: गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया...गणेश चतुर्थी पर अपनों को दें ये शुभकामना सन्देश

Ganesh Chaturthi 2025 Date Ganesh Ji  Sthapana Shubh Muhurat And Puja Vidhi in Hindi
Ganesh Chaturthi 2025 - फोटो : amarujala

गणेश चतुर्थी 2025 का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1:53 बजे होगी और इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 3:43 बजे होगा। उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए पर्व 27 अगस्त को ही मनाया जाएगा। गणपति स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। यह समय अभिजीत मुहूर्त माना गया है, जो अत्यंत शुभ और फलदायक होता है। इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके गणेश जी के सामने व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इससे व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

Ganesh Chaturthi 2025 Date Ganesh Ji  Sthapana Shubh Muhurat And Puja Vidhi in Hindi
Ganesh Chaturthi - फोटो : Adobe stock

गणेश चतुर्थी की पूजा विधि

  • गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना और पूजा करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें:
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा स्थान को शुद्ध करें।
  • ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में पूजा की चौकी लगाएं।
  • चौकी पर पीले या लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • भगवान गणेश की प्रतिमा को विधिपूर्वक स्थापित करें।
  • धूप-दीप, फूल, दूर्वा, मोदक और लड्डू से पूजा करें।
  • प्रतिदिन गणपति की आरती करें और भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Date Ganesh Ji  Sthapana Shubh Muhurat And Puja Vidhi in Hindi
गणेश जी के प्रिय भोग - फोटो : amarujala

गणेश चतुर्थी विशेष भोग
भगवान गणेश को मीठा अत्यंत प्रिय होता है। इन दो भोगों का विशेष महत्व है:
लड्डू: विशेष रूप से बेसन या बूंदी के लड्डू चढ़ाए जाते हैं।
मोदक: बप्पा का प्रियतम भोग। ऐसा माना जाता है कि माता पार्वती के हाथों बने मोदक गणेश जी को बेहद पसंद हैं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Date Ganesh Ji  Sthapana Shubh Muhurat And Puja Vidhi in Hindi
गणेशोत्सव - फोटो : adobe stock

गणेश चतुर्थी का महत्व
गणेश चतुर्थी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और शुभता का प्रतीक है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आने वाले विघ्न दूर होते हैं, सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है, कार्यों में सफलता मिलती है, घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, इसलिए उनकी पूजा से सभी कष्टों और बाधाओं का नाश होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed