फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरा 2026: कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी

Mon, 19 Oct 2026 02:11 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 19 Oct 2026 02:11 PM IST
सार

Dussehra 2026: इस साल 20 अक्तूबर को दशहरा मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है, जबकि कुछ वस्तुओं को घर लाने से बचने की सलाह दी जाती है।
 

विज्ञापन
Dussehra 2026 shubh muhurat know What to Buy and What to Avoid on Vijayadasham
दशहरा 2026 - फोटो : AI

Dussehra 2026: साल 2026 में 20 अक्तूबर को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा करने और शुभ कार्यों की शुरुआत करने का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों की मानें, तो यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसलिए इसपर कुछ वस्तुओं की खरीदारी करना भी शुभ होता है और इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, कुछ चीजों को खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दशहरे के शुभ अवसर पर किन चीजों की खरीदारी करना अच्छा माना जाता है और किन वस्तुओं को घर लाने से बचना चाहिए।


दशहरा पर चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, भाग्य देगा पूरा साथ और सफल होंगे सभी अटके काम

Trending Videos
Dussehra 2026 shubh muhurat know What to Buy and What to Avoid on Vijayadasham
दशहरा 2026 - फोटो : Adobe Stock

दशहरे पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है?

सोने-चांदी के आभूषण
दशहरे के शुभ अवसर पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

प्याज और लहसुन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन प्याज और लहसुन खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इसे लेकर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं।

20 अक्तूबर को कितने बजे तक रहेगी नवमी? जानें कन्या पूजन का समय और दशहरा की सही तारीख

Dussehra 2026 shubh muhurat know What to Buy and What to Avoid on Vijayadasham
दशहरा 2026 - फोटो : freepik

काले रंग के वस्त्र
दशहरे के शुभ अवसर पर काले रंग के कपड़े खरीदने से बचने की मान्यता है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन शुभ रंगों के वस्त्र खरीदना या पहनना पसंद किया जाता है।

जूते-चप्पल
दशहरे के दिन जूते-चप्पल खरीदने से भी बचने की सलाह दी जाती है। इससे घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं और सेहत पर असर पड़ता है। इसलिए इसकी खरीदारी न करें।

महानवमी 2026: दोस्तों और परिवार को भेजें ये भक्तिमय संदेश, मिलेगा मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2026 shubh muhurat know What to Buy and What to Avoid on Vijayadasham
दशहरा 2026 - फोटो : Adobestock

नया वाहन
दशहरे के दिन नया वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। अगर आप लंबे समय से वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस अवसर पर शुभ मुहूर्त देखकर खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे नए कार्यों की शुरुआत मंगलमय होती है।

नई झाड़ू
दशहरे पर नई झाड़ू खरीदना भी लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। ऐसे में इस दिन नई झाड़ू खरीदने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।

तांबे और पीतल के बर्तन
दशहरे के अवसर पर तांबे और पीतल के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार इन धातुओं से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं।

 

दशहरा 2026: जानें विजयादशमी का शुभ मुहूर्त, पान खाने और नीलकंठ दर्शन का महत्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed