Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2025: दशहरा पर क्या है रावण दहन का समय? यहां जानें शस्त्र पूजन का मुहूर्त और विधि

Thu, 02 Oct 2025 10:36 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 02 Oct 2025 10:36 AM IST
सार

Dussehra 2025: 2 अक्तूबर 2025 को देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ दशहरा मनाया जा रहा है। यह पर्व हिंदू पंचांग के आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। 

विज्ञापन
Dussehra 2025 shastra puja muhurat and vidhi know Ravan Dahan Ka Samay
दशहरा 2025 - फोटो : amar ujala

Dussehra 2025: 2 अक्तूबर 2025 को देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ दशहरा मनाया जा रहा है। यह पर्व हिंदू पंचांग के आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म और अहंकार पर सत्य की जीत हासिल की थी। इस दिन को बुराइयों पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है। इसलिए इस तिथि पर पूजा-अर्चना, हवन और दान जैसे पुण्य काम करने पर सभी प्रकार की नकारात्मकता, भय और बाधाओं से साधक दूर होता है। वहीं दशहरा के शुभ अवसर पर जहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है, वहीं घरों में शस्त्र पूजन करने की भी विशेष परंपरा है। ऐसे में आइए इस दिन के शुभ मुहूर्त और महत्व को विस्तार से जानते हैं। 

Trending Videos
Dussehra 2025 shastra puja muhurat and vidhi know Ravan Dahan Ka Samay
शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त - फोटो : adobe

शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक दशहरा पर शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से प्रारंभ होगा। यह मुहूर्त 2 बजकर 56 मिनट तक बना रहेगा। ऐसे में आप इस अवधि में शस्त्र पूजन कर सकते हैं। 

Dussehra 2025 shastra puja muhurat and vidhi know Ravan Dahan Ka Samay
Dussehra 2025 - फोटो : अमर उजाला

दशहरा 2025 में रावण दहन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के मुताबिक रावण के पुतले का दहन सूर्यास्त के बाद किया जाता है। इस वर्ष दशहरा पर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगा। ऐसे में इसके तुरंत बाद रावण दहन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2025 shastra puja muhurat and vidhi know Ravan Dahan Ka Samay
Dussehra 2025 - फोटो : Adobe Stock

शस्त्र पूजन विधि 

  • दशहरा पर शस्त्र पूजन के लिए सबसे पहले अपने सभी अस्त्र-शस्त्रों को पूजा स्थान पर एकत्रित कर लें।
  • अब एक साफ चौकी लेकर उसपर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं।
  • अब सभी शस्त्रों को साफ करें और उसे चौकी पर रख दें।
  • इसके बाद शस्त्रों पर गंगाजल का छिड़काव करें और प्रभु के मंत्रों का स्मरण करें। 
  • अब शस्त्रों पर कलावा बांधें और उन पर तिलक लगाकर भगवान राम के नाम का जाप करें।
  • अब उनपर ताजे फूलों की माला अर्पित करें।
  • अब शुद्ध देसी घी से दीप जला लें और सुख-समृद्धि की कामना करें।
विज्ञापन
Dussehra 2025 shastra puja muhurat and vidhi know Ravan Dahan Ka Samay
विजयदशमी पर शमी का महत्व - फोटो : amar ujala

शमी के पौधे की पूजा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रावण से युद्ध करने से पूर्व भगवान राम ने शमी के पौधे के समक्ष झुककर विजय की कामना की थी। तभी से दशहरा पर शमी के पौधे की पूजा का महत्व माना जाता है। इसके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली, कार्यों में आ रही बाधाएं दूर व विरोधियों से मुक्ति मिलती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed