फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Puja Samagri: इन चीजों के बिना अधूरा रहता है दिवाली लक्ष्मी पूजन, जानिए संपूर्ण सामग्री

Sun, 19 Oct 2025 06:03 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 19 Oct 2025 06:03 PM IST
सार

Diwali Pujan Samagri List in Hindi: कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपों का महापर्व दिवाली मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अक्तूबर को दिवाली है।

विज्ञापन
Diwali 2025 Puja Samagri List in Hindi Puja Vidhi in Hindi
Diwali Puja Samagri - फोटो : अमर उजाला

Diwali Pujan Samagri List in Hindi: कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपों का महापर्व दिवाली मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अक्तूबर को दिवाली है। तिथि पर हंस महापुरुष योग, बुधादित्य योग और हस्त नक्षत्र का अत्यंत मंगलकारी संयोग बना हुआ है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद  खास है। मान्यता है कि इस विशेष योग में लक्ष्मी पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि, धन-संपदा व बरकत का वास होता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक दिवाली जहां भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती हैं, वहीं इस दिन समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी भी प्रकट हुईं थीं। इसलिए दिवाली के शुभ अवसर पर प्रदोष काल में घर, मंदिर, दुकान व सभी कार्यस्थल पर लक्ष्मी पूजन किया जाता है। इस दौरान देवी की उपासना संपूर्ण सामग्रियों के साथ करनी चाहिए। इससे जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और व्यक्ति विलासिता जीवन जीता है। ऐसे में आइए इस दिन की संपूर्ण पूजा सामग्री को जानते हैं।

Diwali 2025 Puja Samagri List in Hindi Puja Vidhi in Hindi
Diwali Puja Samagri - फोटो : adobe stock

पूजन सामग्री

  • पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियां
  • पान के पत्ते और फूल
  • भगवानों के लिए फूल माला
  • चांदी या तांबे की थाली पूजन के लिए
  • चौकी  और उसके लिए लाल वस्त्र
  • बंदनवार और शुभ दिवाली
Diwali 2025 Puja Samagri List in Hindi Puja Vidhi in Hindi
Diwali Puja Samagri - फोटो : adobe stock
  • आम के पत्ते
  • गंगाजल, साफ कटोरी और पूजा के लिए बर्तन
  • मिठाई, मौसमी फल
  • खील-बताशे और मखाने
  • धनिया के बीज और रंगोली बनाने के लिए रंग
  • आरती किताब
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025 Puja Samagri List in Hindi Puja Vidhi in Hindi
Diwali Puja Samagri - फोटो : adobe stock
  • पंचमेवा (काजू, बादाम, किशमिश, छुहारा, अखरोट)
  • साफ कलश और उसके लिए नारियल
  • सुपारी, लौंग और इलायची
  • कपूर और घी या तेल का दीपक
  • रक्षा सूत्र, रोली
  • चावल , हल्दी, कुमकुम
  • धूप और अगरबत्ती पूजा के लिए
  • लक्ष्मी पूजन विधि की किताब
  • लक्ष्मी चालीसा किताब
 

Diwali 2025: घर पर कैसे करें लक्ष्मी पूजन ? यहां जानें विधि, सामग्री और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
Diwali 2025 Puja Samagri List in Hindi Puja Vidhi in Hindi
Diwali 2025 Laxmi Puja Muhurat - फोटो : adobe
लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहर्त 
दुकान-ऑफिस, गृहस्थों और व्यापारियों के लिए लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 

ऑफिस के लिए (लाभ)- दोपहर 3:30 मिनट से शाम 5:00 बजे तक

छात्रों के लिए (अमृत)- शाम 5:00 मिनट से लेकर 6:30 मिनट तक

प्रदोष काल- 05:46 से 08:18 तक

वृषभ काल- 07:08 से 09 :03 तक

गृहस्थ, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी के लिए- शाम 7: 32 मिनट से लेकर रात 9: 28 मिनट तक

नए व्यापारियों के लिए (चंचल)- शाम 5:55 मिनट से लेकर 7:25 मिनट तक।

परंपरागत व्यापारियों के लिए (शुभ)- रात 3:25 मिनट से लेकर 4:55 मिनट तक।
 

Diwali 2025: 21 नहीं 20 अक्तूबर को है दिवाली, पंडित जी से जानें अमावस्या तिथि और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed