फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: दिवाली पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, मां लक्ष्मी की कृपा से भरे रहेंगे धन के भंडार

Wed, 19 Oct 2022 06:09 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 19 Oct 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
diwali 2022 chanting these mantra during diwali puja to get wealth money and blessings of maa lakshmi
दिवाली पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

Diwali 2022: इस साल 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी धन-वैभव प्रदान करती हैं और कुबेर देव उस धन को स्थायित्व प्रदान करते हैं तो वहीं गणेश जी की कृपा से लक्ष्मी यानी धन को संभालने की बुद्धि प्राप्त होती है। इसके अलावा कहा जाता है कि जहां गणेश जी होते हैं वहां शुभ-लाभ और रिद्धि-सिद्धि भी विराजती हैं। दिवाली की रात लोग पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं, ताकि उनके घर में किसी भी प्रकार से धन का अभाव न हो। दिवाली की रात पूजा के दौरान कुछ मंत्रों का जाप करने से जीवन में समृद्धि आती है। यदि आप मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करते समय इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। चलिए जानते हैं कि दिवाली पर किन मंत्रों के जाप से घर में सुख-समृद्धि आती है... 

diwali 2022 chanting these mantra during diwali puja to get wealth money and blessings of maa lakshmi
दिवाली पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
दिवाली पूजन के समय सर्वप्रथम पढ़ें गणेश जी का ये मंत्र
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश शुभता व बुद्धि प्रदान करते हैं। दिवाली पर पूजन करते समय भगवान गणेश का आवाहन करते समय इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। 

''वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। 
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ 

diwali 2022 chanting these mantra during diwali puja to get wealth money and blessings of maa lakshmi
दिवाली पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

इसके अलावा भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप भी करना चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान गणेश आपको सदबुद्धि प्रदान करते हैं और आपके जीवन के सभी विघ्न-बाधाओं को हर लेते हैं।

गणेश जी का मंत्र-ऊं एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2022 chanting these mantra during diwali puja to get wealth money and blessings of maa lakshmi
दिवाली पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए जपें मंत्र 
दिवाली के दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से उनका घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाए। दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप पूजन के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। लक्ष्मी जी के मंत्रो का जाप करने के लिए कमलगट्टे की माला का प्रयोग करना चाहिए। इससे वे अतिशीघ्र प्रसन्न होती हैं।

विज्ञापन
diwali 2022 chanting these mantra during diwali puja to get wealth money and blessings of maa lakshmi
दिवाली पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

सौभाग्य प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें- 
ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed