फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   diwali 2021 maa lakshmi puja special coincidence is being made on this deepawali

Diwali 2021: आज दिवाली पर ग्रहों का विशेष संयोग, एक ही राशि में रहेंगे चार ग्रह

Thu, 04 Nov 2021 06:55 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 06:55 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 maa lakshmi puja special coincidence is being made on this deepawali
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

Diwali 2021 Laxmi Puja Shubh Muhurat Time, Puja Vidhi And Special Coincidence: हर साल दिवाली की तरह आज कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जा रही है। दिवाली सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं और उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस बार की दिवाली और भी अधिक शुभ फल प्रदान करने वाली है। क्योंकि इस बार चार ग्रहों के योग से दिवाली पर बहुत ही शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ संयोग में लक्ष्मी ,गणेश का पूजन करने पर यह दिवाली जातकों के लिए और भी अधिक संपन्नता प्रदान करने वाली सिद्ध होगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन से ग्रह बना रहे हैं दिवाली पर शुभ संयोग।

विज्ञापन

diwali 2021 maa lakshmi puja special coincidence is being made on this deepawali
diwali 2021 - फोटो : अमर उजाला

इन ग्रहों की युति से बन रहा है शुभ संयोग-
दिवाली को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला पर्व कहा गया है। इसलिए यह त्योहार सभी के लिए बहुत ही खास होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस बार की दिवाली जातकों के लिए और भी ज्यादा खास होने वाली है क्योंकि इस बार एक ही राशि में चार ग्रहों की युति से बेहद ही शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इस बार दिवाली पर ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध, ग्रहों के सेनापति  मंगल और मन के कारक चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इस तरह से दिवाली पर चतुर्ग्रही योग बन रहा है। 

इस तरह से शुभ फल प्रदान करेगा ग्रहों का ये योग
इस बार दिवाली पर सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा ये चारों ग्रह तुला राशि में होंगे और तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। दिवाली पर धन की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है तो वहीं ज्योतिष में शुक्र को धन-वैभव, भौतिक सुख-सुविधा प्रदान करने वाला कारक ग्रह माना गया है। इस तरह से तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बनना शुभ माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

diwali 2021 maa lakshmi puja special coincidence is being made on this deepawali
दिवाली पूजा

दिवाली 2021 पूजन शुभ मुहूर्त
दीपावली- 04 नवंबर 2021, दिन गुरुवार
अमावस्या तिथि आरंभ: 04 नवंबर 2021 को सुबह 06 बजकर 03 मिनट से
अमावस्या तिथि समाप्त: 05 नवंबर 2021 को रात्रि 02 बजकर 44 मिनट पर
दीपावली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 09 मिनट से रात्रि 8 बजकर 20 मिनट तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed