फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   diwali 2021 diwali ke upay diwali ke totake do sindoor and mustard oil measure gives you wealth whole year

Diwali 2021: आज है महापर्व दिवाली, अगर आज कर लिया सिंदूर-सरसों का यह छोटा सा उपाय तो नहीं होगी घर में रुपयों की कमी

Thu, 04 Nov 2021 06:11 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला
धर्म डेस्क, अमरउजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 06:11 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 diwali ke upay diwali ke totake do sindoor and mustard oil measure gives you wealth whole year
बुरी नजर से बचाएगा यह उपाय - फोटो : istock

कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाई जाने वाली दिवाली 4 नवंबर 2021, गुरुवार यानि की आज है। दिवाली भारत के सभी प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन शुभ मुहूर्त में सही विधि विधान से लक्ष्मी पूजन किया जाता है और माँ लक्ष्मी से धन संपदा का आशीर्वाद लिया जाता है। दिवाली के दिन को धर्म-शास्त्र से लेकर ज्योतिष और वास्तु शास्त्र आदि में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।  इस दिन किए गए उपाय बहुत प्रभावी नतीजे देते हैं।  दिवाली के दिन उपाय करके पूरे साल सुख-समृद्धि ,सेहत पा सकते हैं, साथ ही अपने परिवार की तमाम परेशानियों से रक्षा भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ लोग इस समय शास्त्रों में बताये गए उपायों का इस्तेमाल करते है। माना जाता है इनका प्रयोग करने से मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है।

विज्ञापन

diwali 2021 diwali ke upay diwali ke totake do sindoor and mustard oil measure gives you wealth whole year
सरसों का तेल

ज्योतिषियों द्वारा बताये गए इन उपायों को सभी राशि के जातक कर सकते है। इनमे से कोई दरिद्रता दूर करने में मदद करता है तो कोई घर की सभी बीमारियों का नाश करता है।  माना ये भी जाता है की इन टोटकों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनका घर में आगमन होता है। आज हम आपको ऐसा उपाय बता रहे हैं  जिसे अक्सर दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं क्या है ये सरल और आसान सा उपाय जो जीवन भर करेगा आप पर धन की वर्षा 



बुरी नजर से बचाएगा यह उपाय

दिवाली के दिन यह उपाय आपकी सारी समस्याओं का छुटकारा दिला सकता है। सिंदूर और सरसों के तेल  का यह एक उपाय घर के कई वास्तु दोष दूर करता है। इसके साथ ही यह यह उपाय करने से मां लक्ष्मी और शनि देव की कृपा भी बनी रहती है। इस उपाय के अनुसार दिवाली के दिन सरसों के तेल और सिंदूर को मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर तिलक लगाएं। आप चाहें तो इससे स्वास्तिक बना सकते हैं, ऐसा करना घर को बुरी नजर से बचाता है। साथ ही घर में सौभाग्य लाता है।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

diwali 2021 diwali ke upay diwali ke totake do sindoor and mustard oil measure gives you wealth whole year
सिंदूर, सरसों का तेल

परिवार की तरक्की  

सिंदूर और सरसों के तेल के उपाय से जहां आप शनि के प्रकोप से बचते हैं वहीं दूसरी ओर यह एक उपाय घर के सदस्यों को तरक्की दिलाता है। जिन जातकों पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती चल रही हो, उन्हें यह उपाय जरूर कर लेना चाहिए। शनि की महादशा के दौरान जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन, सेहत संबंधी कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यह उपाय उनके इन संकटों को कम करेगा। शनि की महादशा झेल रहे जातक इस दिन हनुमान मंदिर में भी सरसों के तेल का दीपक लगाएं तो उन्हें बहुत राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed