फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: आज लक्ष्मी पूजा के दौरान भूलकर भी न अर्पित करें ये चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी रुष्ट

Thu, 04 Nov 2021 07:41 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 07:41 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 date do not use these things in worship of goddess lakshmi otherwise maa laxmi is unhappy
दिवाली 2021 लक्ष्मी पूजन न चढ़ाएं ये चीजें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिवाली पर धन, संपत्ति और ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली का पूजन आज 04 नवंबर 2021 को किया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय जल से हुई थी, इसलिए ये चंचला कहलाती हैं। एक स्थान पर ठहरना मां लक्ष्मी का स्वभाव नहीं है परंतु जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, उसके जीवन में सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती है, लेकिन मां लक्ष्मी यदि रुष्ट हो जाए तो मनुष्य को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी विचरण करती हैं और अपने भक्तों के घर पधारती हैं, इसलिए दिवाली पर हर व्यक्ति मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करके उनकी कृपा प्राप्त करना चाहता है लेकिन लक्ष्मी जी की पूजा करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ चीजें मां लक्ष्मी को अर्पित नहीं करना चाहिए, अन्यथा वे रुष्ट हो सकती हैं।

Diwali 2021 date do not use these things in worship of goddess lakshmi otherwise maa laxmi is unhappy
दिवाली 2021 - फोटो : self

भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। तुलसी को हरिवल्लभा भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी का विवाह विष्णु जी के विग्रह स्वरूप शलिग्राम से हुआ था। जिसके कारण एक तरह से रिश्ते में वह मां लक्ष्मी की सौतन बन गई, इसलिए माना जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा में या उन्हें भोग लगाते समय तुलसी या फिर तुलसी मंजरी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। जिसके कारण आपको जीवन में धन संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। आप भी दिवाली पर ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार से मां लक्ष्मी को तुलसी की मंजरी अर्पित न करें।

Diwali 2021 date do not use these things in worship of goddess lakshmi otherwise maa laxmi is unhappy
मां लक्ष्मी - फोटो : istock

मां लक्ष्मी को सुख-सुहाग और सौभाग्य प्रदान करने वाली देवी कहा गया है। मां लक्ष्मी को हमेशा गुलाबी और लाल आदि शुभ रंगों की चीजें अर्पित करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, लेकिन भूलकर भी उनकी पूजा में कभी भी सफेद रंग और सफेद वस्त्र नहीं चढ़ाने चाहिए। यह शुभ नहीं माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 date do not use these things in worship of goddess lakshmi otherwise maa laxmi is unhappy
Diwali 2021 - फोटो : अमर उजाला

मां लक्ष्मी की पूजा के साथ भगवान गणेश की वंदना अवश्य करनी चाहिए। गणेश वंदना के बाद लक्ष्मी नारायण की पूजा करनी चाहिए। तभी लक्ष्मी जी की पूजा पूर्ण होती है। गणेश जी की वंदना के बिना लक्ष्मी पूजा सफल नहीं होती है। मां लक्ष्मी की पूर्ण कृपा प्राप्त करने के लिए गणेश पूजन अवश्य करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed