फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2025: कब है धनतेरस? जानिए पूजा और खरीदारी के लिए सबसे शुभ समय और चौघड़िया मुहूर्त

Wed, 15 Oct 2025 04:45 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 15 Oct 2025 04:45 PM IST
सार

Dhanteras Shubh Muhurat: धनतेरस का पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह खरीददारी के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन की गई खरीदारी से घर-परिवार में समृद्धि, खुशहाली और सुख-शांति का आगमन होता है।

विज्ञापन
Dhanteras Date Time Puja Muhurat Chaughadiya Muhurat Shopping Muhurat in Hindi
धनतेरस 2025 - फोटो : अमर उजाला

Dhanteras 2025 Date And Time: सनातन परंपरा में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनत्रयोदशी या धनतेरस के नाम से जाना जाता है। यह दिन दीपावली के पंचमहापर्वों की शुरुआत का सूचक होता है और इसे बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, कुबेर और यम देवता की विशेष पूजा की जाती है। जो लोग दीपावली के दिन अपने व्यवसाय को बंद रखते हैं, वे धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की आराधना में विशेष मन लगाते हैं।


Dhanteras 2025: धरतेरस पर सोना-चांदी न खरीद सकें तो इन 5 तरीकों से करें धन की बढ़ोतरी
धनतेरस का पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह खरीददारी के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन की गई खरीदारी से घर-परिवार में समृद्धि, खुशहाली और सुख-शांति का आगमन होता है। आइए, जानें इस पावन पर्व का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व, ताकि हम अपने जीवन में धन और खुशहाली का वास सुनिश्चित कर सकें।
Diwali Gold Buying Tips: दिवाली के मौके पर सोना खरीदते समय न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकती है दिक्कत

Dhanteras Date Time Puja Muhurat Chaughadiya Muhurat Shopping Muhurat in Hindi
धनतेरस की पूजा करने के लिए सबसे शुभ समय शाम का माना गया है, जो सायंकाल 07:16 बजे से 08:20 बजे तक रहेगा। - फोटो : ani

धनतेरस 2025 की पूजा एवं खरीदारी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर पड़ रही है, जो 18 अक्तूबर 2025, शनिवार को शुरू होकर अगले दिन 19 अक्तूबर 2025 दोपहर 01:51 बजे तक रहेगी। इसलिए धनतेरस का यह पावन पर्व इसी दिन यानी 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
धनतेरस की पूजा करने के लिए सबसे शुभ समय शाम का माना गया है, जो साँयकाल 07:16 बजे से 08:20 बजे तक रहेगा। इसी दौरान पूजा करने से अधिक लाभ और समृद्धि प्राप्त होती है।
धनतेरस के दिन शाम को विशेष काल भी होते हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए। इसमें प्रदोष काल शाम के 05:48 बजे से 08:20 बजे तक और वृषभ काल शाम के 07:16 बजे से 09:11 बजे तक रहेगा। इन कालों में की गई पूजा और खरीदारी विशेष फलदायक मानी जाती है

Dhanteras Date Time Puja Muhurat Chaughadiya Muhurat Shopping Muhurat in Hindi
सोने की खरीददारी का शुभ मुहूर्त

सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त 
धनतेरस के दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन स्वर्ण की खरीदारी के लिए सबसे बेहतर समय यानी अमृत काल प्रातःकाल 08:50 बजे से 10:33 बजे तक रहता है। इस दौरान सोना खरीदने से धन की वृद्धि होती है और घर में समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras Date Time Puja Muhurat Chaughadiya Muhurat Shopping Muhurat in Hindi
धनतेरस का दिनचर्या चौघड़िया

धनतेरस का दिन का चौघड़िया

  • शुभ काल: सुबह 07:49 बजे से 09:15 बजे तक
  • लाभ काल: दोपहर 01:32 बजे से 02:57 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 02:57 बजे से शाम 04:23 बजे तक
  • चर काल: दोपहर 12:06 बजे से 01:32 बजे तक
विज्ञापन
Dhanteras Date Time Puja Muhurat Chaughadiya Muhurat Shopping Muhurat in Hindi
धनतेरस का रात्रि चौघड़िया

धनतेरस का रात्रि चौघड़िया
शुभ काल: शाम 08:57 बजे से रात 10:32 बजे तक
लाभ काल: शाम 05:48 बजे से 07:23 बजे तक
अमृत काल: रात 10:32 बजे से अगले दिन 19 अक्तूबर 2025 की सुबह 00:06 बजे तक
चर काल: सुबह 12:06 बजे से 01:41 बजे तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed