फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2023: क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार? जानिए इस दिन बर्तन खरीदने का महत्व

Wed, 01 Nov 2023 12:10 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 01 Nov 2023 12:10 PM IST
सार

दिवाली का पर्व एक उत्सव है, जिसे धनतेरस से लेकर भाई दूज तक मनाया जाता है। पांच दिन का ये पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। 

विज्ञापन
dhanteras-2023-date-puja-muhurat-know History Of Dhanteras in hindi
Dhanteras 2023 - फोटो : iStock

History Of Dhanteras: दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन घर और आस-पास की जगहों को दीपों से रोशन किया जाता है। दिवाली एक उत्सव की तरह मनाया जाता है, जो धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलता है। पांच दिन का ये पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इन सभी दिनों का विशेष महत्व है। साथ ही इससे जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं। इस साल 10 नवंबर 2023 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास दिन पर लोग सोना, चांदी व बर्तन की खरीदारी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि, धनतेरस के दिन आप जो भी सामान खरीदेंगे उसके दोगुना वृद्धि होने की संभावना होती है।



कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। इसलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में धन, वैभव और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, धनतेरस को क्यों मनाया जाता हैं, इस दिन किसकी पूजा की जाती है, सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

dhanteras-2023-date-puja-muhurat-know History Of Dhanteras in hindi
Dhanteras 2023 - फोटो : Istock

क्यों मनाया जाता है धनतेरस ? 
धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है 'धन' और 'तेरस' जिसका अर्थ होता है धन का तेरह गुना। शास्त्रों के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर भगवान धन्वंतरि हाथों में कलश लिए समुद्र से प्रकट हुए थे। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का ही अंश माना जाता है। इन्होंने ही संसार में चिकित्सा विज्ञान का प्रचार और प्रसार किया था। इस दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 

dhanteras-2023-date-puja-muhurat-know History Of Dhanteras in hindi
आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस में किसकी पूजा होती है?
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही माता लक्ष्मी और कुबेर देव की भी पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि, धनतेरस पर माता लक्ष्मी की विधि अनुसार पूजा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanteras-2023-date-puja-muhurat-know History Of Dhanteras in hindi
धन्वंतरि मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है भगवान धन्वंतरि?
लगभग सभी जानते हैं कि भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए हैं। विष्णु जी ने धन्वंतरि के अवतार में भी जन्म लिया था। ऐसा कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि देवताओं के वैद्य हैं। इसलिए स्वास्थ्य लाभ के लिए भी भगवान धन्वंतरि की पूजा करना शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
dhanteras-2023-date-puja-muhurat-know History Of Dhanteras in hindi
Dhanteras 2023 - फोटो : istock

क्यों खरीदे जाते हैं धनतेरस में बर्तन?
धनतेरस के शुभ दिन पर बर्तन खरीदने की मान्यता है क्योंकि, कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि जन्म के समय अमृत कलश लिए हुए थे। इसी कारण इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed