फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2022 Shopping: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल

Sun, 16 Oct 2022 09:41 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 16 Oct 2022 09:41 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Do Not Buy These Things Even by Forgetting on Dhanteras News in Hindi
धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें - फोटो : अमर उजाला

Dhanteras 2022 Shopping: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि धनतेरस का दिन खरीददारी के लिए बेहद शुभ होता है। ज्यादातर लोग इस दिन अपने घर सोने, चांदी, बर्तन, पीतल जैसी धातु लेकर आते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें कई गुणा ज्यादा शुभ फल देती हैं। साथ ही इस दिन खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से परहेज करना चाहिए। ये चीजें आपके जीवन में दरिद्रता ला सकती हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में... 



Diwali Puja 2022: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, भूल से भी न करें ये गलतियां

Dhanteras 2022 Do Not Buy These Things Even by Forgetting on Dhanteras News in Hindi
धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें - फोटो : iStock

लोहा न खरीदें
ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन लोहे की वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु यदि आप घर लाते हैं, तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है और ये शुभ फल नहीं देता है। 

Dhanteras 2022 Do Not Buy These Things Even by Forgetting on Dhanteras News in Hindi
धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें - फोटो : Istock

एल्युमिनियम और स्टील
धनतेरस के दिन एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं भी न खरीदें। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम के बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता है। कहा जाता है कि एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव होता है, इसलिए इसे दुर्भाग्य का सूचक भी माना जाता है। 

Diwali 2022 Date: इस साल दिवाली कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Do Not Buy These Things Even by Forgetting on Dhanteras News in Hindi
धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें - फोटो : Istock

प्लास्टिक
धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आ सकती है।

विज्ञापन
Dhanteras 2022 Do Not Buy These Things Even by Forgetting on Dhanteras News in Hindi
धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें - फोटो : iStock

कांच 
मान्यता है कि धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें भी बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए। शीशे या कांच का सीधा संबंध राहु से होता है।  यदि घर में राहु प्रवेश कर जाए तो इससे घर में गरीबी आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed