Dhanteras 2022 Shopping: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि धनतेरस का दिन खरीददारी के लिए बेहद शुभ होता है। ज्यादातर लोग इस दिन अपने घर सोने, चांदी, बर्तन, पीतल जैसी धातु लेकर आते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें कई गुणा ज्यादा शुभ फल देती हैं। साथ ही इस दिन खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से परहेज करना चाहिए। ये चीजें आपके जीवन में दरिद्रता ला सकती हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...
Dhanteras 2022 Shopping: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल
लोहा न खरीदें
ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन लोहे की वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु यदि आप घर लाते हैं, तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है और ये शुभ फल नहीं देता है।
एल्युमिनियम और स्टील
धनतेरस के दिन एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं भी न खरीदें। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम के बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता है। कहा जाता है कि एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव होता है, इसलिए इसे दुर्भाग्य का सूचक भी माना जाता है।
Diwali 2022 Date: इस साल दिवाली कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि
प्लास्टिक
धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आ सकती है।
कांच
मान्यता है कि धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें भी बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए। शीशे या कांच का सीधा संबंध राहु से होता है। यदि घर में राहु प्रवेश कर जाए तो इससे घर में गरीबी आती है।