Dhanteras 2022 Shopping: इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर 2022 को है। वैसे तो धनतेरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले मनाई जाती है, लेकिन इस बार धनतेरस के अगले दिन ही दिवाली मनाई जाएगी। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन सोना-चांदी या बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस पर देवताओं के वैद्य माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लोग इस कामना के साथ नया सामान घर में लाते हैं कि उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। हालांकि धनतेरस के दिन सामान खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं...
Dhanteras 2022: धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ, किन चीजों से घर में आती है कंगाली? जानिए यहां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 16 Oct 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन