फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Uthani Ekadashi 2020: देवउठनी एकादशी के बाद आरंभ हो जाएंगे विवाह, 2021 में होंगे शादी के 51 मुहूर्त

Wed, 25 Nov 2020 06:49 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 25 Nov 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
dev uthani ekadashi 2020 vivah shubh muhurat start
देवउठनी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद सभी तरह के मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस एकादशी को देवउठनी, देवोत्थान, ठिठूअन और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाता है। देवउठनी एकादशी के बारे में मान्यता है कि भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद इसी तिथि पर जागते हैं। यह एकादशी दिवाली के बाद मनाई जाती है। देवउठनी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद सभी तरह के मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस तिथि पर तुलसी विवाह भी किया जाता है। सभी एकादशियों में देवउठनी एकादशी व्रत को अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। इसी के साथ चतुर्मास भी समाप्त हो जाएगा। देवउठनी एकादशी के बाद विवाह कार्यक्रम फिर से आरंभ हो जाएंगे।



25 नवंबर को देवउठनी एकादशी, शुभ संयोग, तिथि और तुलसी विवाह की पौराणिक कथा

dev uthani ekadashi 2020 vivah shubh muhurat start

विवाह के शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी शुरू होने के बाद से विवाह जैसे सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। फिर चार महीनों के बाद देवउठनी एकादशी यानी 25 नवंबर के बाद शादियां शुरू हो जाएगी। इस वर्ष में नवंबर और दिसंबर दो माह ही शेष है ऐसे में शादी के 10 दिन ही मुहर्त है। नया साल शुरू होते ही गुरु अस्त होने पर एक बार फिर से शादी का कोई शुभ मुहूर्त नहीं होगा। इसके बाद अप्रैल 2021 में शादियों के शुभ मुहर्त होंगे।

dev uthani ekadashi 2020 vivah shubh muhurat start

नवंबर और दिसंबर माह में विवाह के शुभ मुहर्त
देवउठनी पर विवाह का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 25 और 30 नवंबर को विवाह कार्यक्रम संपन्न किया जा सकता है। फिर नया महीना दिसंबर आरंभ हो जाएगा जिसमें 1, 6,7,9,10 और 11 दिसंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त है। 15 दिसंबर से एक बार फिर से मलमास लग जाने की वजह से विवाह का शुभ मुहर्त नहीं होगा। इसके बाद गुरु और शुक्र के अस्त होने की वजह से विवाह का मुहूर्त नहीं होगा।

साल 2021 में विवाह के मुहूर्त
नया वर्ष 2021 में विवाह के बहुत ही कम मुहूर्त होंगे। साल 2021 में सिर्फ 51 दिन ही विवाह कार्यक्रम संपन्न किए जा सकेंगे। 18 जनवरी 2021 को विवाह का पहला शुभ मुहूर्त होगा। फिर इसके बाद गुरु और शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से विवाह का कोई भी मुहूर्त नहीं रहेगा। 19 जनवरी से 16 फरवरी तक गुरु तारा के अस्त होने की वजह से विवाह नहीं किए जा सकेंगे। 16 फरवरी के बाद शुक्र तारा भी अस्त हो जाएगा जो 17 अप्रैल तक अस्त रहेगा। इस तरह साल 2021 में 18 जनवरी के बाद दूसरा विवाह मुहर्त 22 अप्रैल को रहेगा। देवशयनी एकादशी पर एक बार फिर से विवाह नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
dev uthani ekadashi 2020 vivah shubh muhurat start
देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त
देवउठनी एकादशी पर सिद्धि, महालक्ष्मी और रवियोग जैसे शुभ योग बन रहा है। जिस कारण से इस एकादशी पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी तुलसी की पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होगी। देवोत्थान एकादशी व्रत 25 नवंबर, बुधवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार 25 नवंबर को एकादशी तिथि दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से लग जाएगी। वहीं एकादशी तिथि का समापन 26 नवंबर को शाम 5 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed