फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shubh Vivah Dates 2025: देवउठनी एकादशी के साथ फिर बजेंगी शहनाई, यहां जानें इस साल के शुभ विवाह मुहूर्त

Wed, 29 Oct 2025 11:44 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 29 Oct 2025 11:44 AM IST
सार

पंचांग शास्त्र के अनुसार नवंबर और दिसंबर 2025 में कुछ ऐसे विशेष दिन हैं जो विवाह के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं। आइए जानते हैं इन महीनों के शुभ विवाह मुहूर्त के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
Wedding Dates 2025 novembers decembers shubh vivah muhurat 2025
शुभ विवाह मुहूर्त 2025 (नवंबर-दिसंबर) - फोटो : Amar Ujala

Shubh Vivah dates 2025: हिंदू परंपरा में देवउठनी एकादशी की विशेष महत्व है। माना जाता है इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योग-निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ सृष्टि का संचालन फिर से शुरू हो जाती है और पिछले चार महीनों से बंद हुए सभी मांगलिक काम फिर से शुरू हो जाते हैं। जिनमें शादी, मुंडन, गृह प्रवेश और यज्ञोपवीत संस्कार आदि प्रमुख हैं। इस साल देव उठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी, जिसके बाद शादी की शहनाई भी बजने लगेंगी। 


Chhath Puja 2025: छठी मैया की कृपा चाहिए? इन 5 फलों को पूजा में जरूर करें शामिल
पौराणिक मान्यता के अनुसार चातुर्मास के दौरान सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है। यह अवधि जुलाई में शुरू होती है और लगभग 142 दिन तक चलती है। इसके बाद देवउठनी एकादशी के दिन से शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत होती है। पंचांग शास्त्र के अनुसार नवंबर और दिसंबर 2025 में कुछ ऐसे विशेष दिन हैं जो विवाह के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं। आइए जानते हैं इन महीनों के शुभ विवाह मुहूर्त के बारे में विस्तार से।

Wedding Dates 2025 novembers decembers shubh vivah muhurat 2025
Shadi Shubh Muhurat 2025 - फोटो : adobe
शहनाइयों से गूंजेगा नवंबर का महीना
देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर का महीना विवाह के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। इस माह कुल 13 शुभ तिथियां मिल रही हैं जिन पर विवाह करना अत्यंत शुभ माना गया है।
 
Wedding Dates 2025 novembers decembers shubh vivah muhurat 2025
नवंबर 2025 के विवाह मुहूर्त - फोटो : सोशल मीडिया

नवंबर 2025 के विवाह मुहूर्त
 

  • 2 नवंबर 2025
  • 3 नवंबर 2025
  • 5 नवंबर 2025
  • 8 नवंबर 2025
  • 12 नवंबर 2025
  • 13 नवंबर 2025
  • 16 नवंबर 2025
  • 17 नवंबर 2025
  • 18 नवंबर 2025
  • 21 नवंबर 2025
  • 22 नवंबर 2025
  • 23 नवंबर 2025
  • 25 नवंबर 2025
  • 30 नवंबर 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Dates 2025 novembers decembers shubh vivah muhurat 2025
विवाह में मिलेगी पांच लाख की मदद। - फोटो : अमर उजाला।

दिसंबर में शादी के शुभ अवसर
नवंबर की तुलना में दिसंबर महीने में विवाह के लिए कम मुहूर्त उपलब्ध होंगे। पंचांग के अनुसार दिसंबर 2025 में केवल 3 शुभ तिथियां विवाह के लिए शुभ रहेंगी।


दिसंबर 2025 के विवाह मुहूर्त
  • 4 दिसंबर 2025
  • 5 दिसंबर 2025
  • 6 दिसंबर 2025
विज्ञापन
Wedding Dates 2025 novembers decembers shubh vivah muhurat 2025
विवाह में शुभ मुहूर्त का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विवाह में शुभ मुहूर्त का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर क्षण में ग्रह और नक्षत्र अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। ऐसे में उनका प्रभाव मानव जीवन पर सीधा पड़ता है। शुभ मुहूर्त वह समय होता है जब ग्रहों की स्थिति वर-वधू के पक्ष में होती है। इस अवधि में किया गया विवाह न केवल दांपत्य जीवन में सौभाग्य और स्थिरता लाता है, बल्कि देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed