फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2023: पहली बार कर रहे हैं छठ पूजा का व्रत, तो इन नियमों का करें पालन

Thu, 16 Nov 2023 12:45 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 16 Nov 2023 12:45 PM IST
सार

Chhath Puja 2023: छठ पूजा का पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इसे साल के सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है। 

विज्ञापन
chhath-puja 2023-doing-chhath-puja-1st-time-you-should-know-these-things-nahay-khay-kharna-fasting-rules in hi
Chhath Puja 2023 - फोटो : Amar Ujala

Chhath Puja 2023: छठ पूजा का पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इसे साल के सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है। छठ पूजा का ये व्रत संतान की दीर्घायु और खुशहाल जीवन के लिए किया जाता है। साथ ही इस दौरान महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। इस साल इसकी शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है। चार दिन तक मनाए जाने वाला ये पर्व न केवल बिहार में बल्कि देश के कई राज्यों में भी धूमधाम से मनाया जाता है।



छठ पूजा के शुभ दिन पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक है। अगर आप पहली बार छठ पूजा कर रही हैं, तो इस दौरान छठ से जुड़े सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, पहली बार छठ पूजा का व्रत रखने पर किन नियमों का पालन करना चाहिए।

chhath-puja 2023-doing-chhath-puja-1st-time-you-should-know-these-things-nahay-khay-kharna-fasting-rules in hi
Chhath Puja 2023 - फोटो : अमर उजाला।

नया चूल्हा  
छठ पूजा में प्रसाद का काफी महत्व होता है। इसे बनाते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान प्रसाद को बनाने के लिए नए चूल्हे का ही प्रयोग करना चाहिए। यदि आप गैस का प्रयोग करते हैं, तो नए स्टोव का प्रयोग करना चाहिए।

chhath-puja 2023-doing-chhath-puja-1st-time-you-should-know-these-things-nahay-khay-kharna-fasting-rules in hi
Chhath Puja 2023

प्याज, लहसुन का न करें सेवन
छठ पूजा के कई दिन पहले से ही घर में प्याज, लहसुन व मांसाहारी भोजन का त्याग कर देना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि जिन बर्तनों में  मांसाहारी भोजन का सेवन किया गया है उनका उपयोग पूजा में भूलकर भी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath-puja 2023-doing-chhath-puja-1st-time-you-should-know-these-things-nahay-khay-kharna-fasting-rules in hi
Chhath Puja 2023 - फोटो : Istock

सबके साथ मिलकर खाएं प्रसाद
छठ पूजा का पर्व सबके साथ मिलकर बनाया जाने वाला खास पर्व है। यदि आप पहली बार ये व्रत रख रही हैं, तो याद रखें कि इस दौरान बनाए गए खाद्य पदार्थ, जैसे गुड़, चावल, दूध, खीर आदि को सभी के साथ बांटकर खाना ही शुभ होता है।

विज्ञापन
chhath-puja 2023-doing-chhath-puja-1st-time-you-should-know-these-things-nahay-khay-kharna-fasting-rules in hi
Chhath Puja 2023 - फोटो : amar ujala

प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग
पहली बार छठ पूजा करने पर कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इस बात को ध्यान रखे कि पूजा के लिए बांस से बने सूप और टोकरी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान स्टील या शीशे के बर्तन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed