फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2022 : आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें आपके शहर में संध्या अर्घ्य का शुभ समय

Sun, 30 Oct 2022 06:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 06:01 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya ka Shubh Muhurat Puja Vidhi  And Arghya Muhurat in your city
छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। - फोटो : amar ujala

Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya Shubh Muhurat: चार दिनों तक चलने वाले लोकास्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। इसके पहले 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व आरंभ हो गया था, छठ पर्व का दूसरा दिन  खरना 29 अक्तूबर को था। आज यानी 30 अक्तूबर को छठ महापर्व में शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद अगले दिन यानी 31 अक्तूबर  को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प पूरा होगा।छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। छठ पर्व को कई नामों से जाना जाता है। जैसे डाला छठ, सूर्य षष्ठी और छठ पूजा के नाम से जाना जाता है। छठ का त्योहार मुख्य रूप से भगवान सूर्य और छठी माता की पूजा और उपासना का त्योहार है। इसमें व्रत रखने वाला व्यक्ति 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखता है और अपनी संतान की लंबी आयु और अरोग्यता के लिए छठी माता से आशीर्वाद प्राप्त करता है। आइए जानते हैं आज छठ पूजा के तीसरे दिन का संध्या अर्घ्य का मुहूर्त और आप अपने शहर में किस शुभ मुहूर्त में संध्या अर्घ्य दे सकते हैं। 


Chhath Puja 2022 Day 3: कल डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें सूर्यास्त का समय और जल चढ़ाने की विधि

Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya ka Shubh Muhurat Puja Vidhi  And Arghya Muhurat in your city
अर्घ्य देने से पूर्व घाट पर सायं काल में बांस की टोकरी में छठ पूजा में शामिल सभी पूजा सामग्री, फल और पकवान आदि को अर्घ्य के सूप में सजाते हैं। - फोटो : अमर उजाला

छठ पूजा का तीसरा दिन:संध्या अर्घ्य का महत्व
आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन छठी मइया की पूजा के लिए प्रसाद बनाया जाता है और शाम को सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। लेकिन अर्घ्य देने से पूर्व घाट पर सायं काल में बांस की टोकरी में छठ पूजा में शामिल सभी पूजा सामग्री, फल और पकवान आदि को अर्घ्य के सूप में सजाया जाता है और इसके बाद अपने परिवार के साथ सूर्य को अर्घ्य देता हैं। अर्घ्य के समय सभी लोग पवित्र नदी या घाट के किनारे एकत्रित होकर सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं और छठ के प्रसाद से भरे हुए सूप से छठी मइया की पूजा की जाती है। 

Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya ka Shubh Muhurat Puja Vidhi  And Arghya Muhurat in your city
संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त - फोटो : amar ujala

छठ पूजा: संध्या अर्घ्य का समय 
छठ पूजा का तीसरा दिन ( 30अक्तूबर 2022)
(संध्या अर्घ्य) सूर्यास्त का समय: सायं  5:38 पर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya ka Shubh Muhurat Puja Vidhi  And Arghya Muhurat in your city
जानें अपने शहर में संध्या अर्घ्य का समय - फोटो : amar ujala

आपके शहर में सायंकालीन अर्घ्य का मुहूर्त 

शहर  संध्या अर्घ्य का समय
दिल्ली  सायं 05:38 मिनट पर
कोलकाता सायं 05:00 बजे
मुंबई  सायं 06:06 मिनट पर
चेन्नई  सायं 05 :43 मिनट पर
पटना  सायं 05: 10 मिनट पर
रांची  सायं  05:12 मिनट पर
लखनऊ सायं 05:25 मिनट पर
जयपुर  सायं 05:46 मिनट पर
भोपाल  सायं 05:43 मिनट पर
रायपुर  सायं 05:29 मिनट पर
देहरादून  सायं 05: 32 मिनट पर
नोएडा  सायं 05: 37 मिनट पर
वाराणसी सायं 05:19 मिनट पर

 

विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya ka Shubh Muhurat Puja Vidhi  And Arghya Muhurat in your city
सूर्य देव को अर्घ्य देने की विधि  - फोटो : ANI

सूर्य देव को अर्घ्य देने की विधि 

  • छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मइया की पूजा की जाती है। 
  • षष्ठी तिथि पर सभी पूजन सामग्री को बांस के डाले और सूप में रख लें। 
  • अब डाला लेकर नदी, तालाब या किसी घाट पर जाएं। 
  • इसके बाद नदी, तालाब, घाट या किसी जल में प्रवेश करके मन ही मन सूर्य देव और छठी मैया को प्रणाम करें। 
  • अब ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
  • सूर्य को अर्घ्य देते समय "एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर" मंत्र का उच्चारण करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed