फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Chhath Puja 2020 Chhath Puja celebration in Bihar

Chhath Puja 2020: छठ पूजा का बिहार से है खास नाता, जानें इसके पीछे की कहानी

Wed, 18 Nov 2020 01:21 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 18 Nov 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2020 Chhath Puja celebration in Bihar
छठ पूजा 2020: छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं एवं जुटी भीड़।। - फोटो : अमर उजाला

छठ पूजा 20 नवंबर को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। यह सूर्य की उपासना और छठी माई की आराधना का पर्व है। बिहार में यह पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दरअसल बिहार से इस पर्व का खास नाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी...

विज्ञापन

Chhath Puja 2020 Chhath Puja celebration in Bihar
छठ पूजा 2020: बिहारवासियों के लिये खास है यह त्योहार। - फोटो : अमर उजाला

छठ पर्व बिहार का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह मुख्य रूप से बिहारवासियों का पर्व है। इसके पीछे कारण यह है कि इस पर्व की शुरूआत अंगराज कर्ण से माना जाता है। अंग प्रदेश वर्तमान में भागलपुर में है जो बिहार में स्थित है। अंगराज कर्ण के विषय में एक कथा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhath Puja 2020 Chhath Puja celebration in Bihar
छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

कर्ण पाण्डवों की माता कुंती और सूर्य देव की संतान है। कर्ण सूर्य देव को अपना आराध्य मानते थे। अपने राजा की सूर्य भक्ति से प्रभावित होकर अंगदेश के निवासी सूर्यदेव की पूजा-उपासना करने लगे। धीरे-धीरे सूर्य पूजा का विस्तार पूरे बिहार और पूर्वांचल क्षेत्र तक हो गया।

विज्ञापन

Chhath Puja 2020 Chhath Puja celebration in Bihar
छठ पूजा 2020: छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय - फोटो : सोशल मीडिया
चार दिनों का होता है छठ पर्व

छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय– छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को नहाय खाय के साथ होती है। इस दिन व्रत रखने वाले स्नान कर और नये कपड़े पहनकर शाकाहारी भोजन ग्रहण करते हैं।

Chhath Puja 2020 Chhath Puja celebration in Bihar
छठ पूजा 2020: छठ पूजा का दूसरा दिन खरना - फोटो : सोशल मीडिया

छठ पूजा का दूसरा दिन खरना– अगले दिन यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को व्रत रखा जाता है। इसे खरना कहा जाता है। इस दिन निर्जला उपवास रखा जाता है। शाम को चावल व गुड़ से बनी खीर को खाया जाता है। इस दिन चावल का पिठ्ठा व घी लगी रोटी भी खाई प्रसाद के रूप में वितरित की जाती है।

Chhath Puja 2020 Chhath Puja celebration in Bihar
छठ पूजा 2020: छठ पूजा का तीसरा दिन सूर्य षष्ठी - फोटो : सोशल मीडिया
छठ पूजा का तीसरा दिन सूर्य षष्ठी - सूर्य षष्ठी पर सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन बांस की टोकरी में प्रसाद सजाया जाता है। इस टोकरी सभी व्रती सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तालाब, नदी या घाट आदि पर जाते हैं। स्नान कर डूबते सूर्य की आराधना की जाती है।

Chhath Puja 2020 Chhath Puja celebration in Bihar
छठ पूजा 2020: चार दिन का होता है छठ महापर्व - फोटो : सोशल मीडिया
छठ पूजा का चौथा दिन समापन
फिर अगले दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी को भी पूजा और अर्घ्य दिया जाता है और प्रसाद बांट कर छठ पूजा संपन्न की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed