Chaturmas 2026 Upay: साल 2026 में चातुर्मास का आरंभ 25 जुलाई से हो रहा है, जो 21 नवंबर तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पवित्र अवधि देवशयनी एकादशी से शुरू होकर देवउठनी एकादशी तक रहती है। इन चार महीनों को विशेष तप, साधना और भक्ति का समय माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं, इसलिए विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य करने से परहेज किया जाता है। मान्यता है कि इस समय किए गए शुभ कार्यों के परिणाम अपेक्षाकृत कम मिलते हैं, लेकिन जप, तप, ध्यान और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
Chaturmas 2026: 25 जुलाई से वर्जित होंगे मांगलिक कार्य, सुख-समृद्धि के लिए चातुर्मास में करें राशि अनुसार उपाय
Chaturmas 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि चातुर्मास में व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय अपनाता है, तो इससे सुख, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए चातुर्मास में किए जाने वाले सरल उपाय।
मेष राशि
इस राशि के जातक चातुर्मास के दौरान हर मंगलवार को मसूर दाल या लाल वस्त्र का दान करें। साथ ही प्रतिदिन सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि
हर शुक्रवार को सफेद वस्त्र या चावल का दान करें। इसके साथ ही गाय को रोटी या चारा खिलाना शुभ माना गया है।
मिथुन राशि
बुधवार के दिन हरी सब्जियां, हरे फल या मूंग दाल का दान करें। साथ ही गायों की सेवा करें और असत्य बोलने से बचें।
कर्क राशि
सोमवार के दिन दूध या चावल का दान करें। घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें।
सिंह राशि
रविवार को गुड़ और गेहूं का दान करें। साथ ही सूर्यदेव को जल चढ़ाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि
हर बुधवार को हरी सब्जियों का दान करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे पुण्य की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
शुक्रवार के दिन मिठाई या सुगंधित वस्तुओं का दान करें। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें।
वृश्चिक राशि
मंगलवार को काले तिल का दान करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। गुरुवार को विष्णु चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
धनु राशि
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र और हल्दी का दान करें। साथ ही इस दिन हल्दी का तिलक लगाना लाभकारी माना गया है।
मकर राशि
शनिवार के दिन काले वस्त्र, काले तिल, सरसों का तेल या काली उड़द दान करें। यह उपाय शनि की कृपा दिला सकता है।
कुंभ राशि
हर शनिवार को तेल या काले तिल का दान करें और गरीबों को भोजन कराएं। इससे कष्टों में कमी आ सकती है।
मीन राशि
गुरुवार को चने की दाल या केले का दान करें। साथ ही भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ माना गया है।
Devshayani Ekadashi 2026: 24 या 25 जुलाई कब है देवशयनी एकादशी? जानें सही तिथि और पारण का समय
Nag Panchami 2026: अगस्त में कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, पूजा की विधि और मंत्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।