फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2022: 02 अप्रैल से पूरे 9 दिनों की चैत्र नवरात्रि होगी आरंभ, जानें कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री

Wed, 23 Mar 2022 12:23 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Mar 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratri 2022 start from 02 april tithi significance puja samagri ghatasthapana muhurat kalash sthapana shubh timing
Chaitra Navratri 2022 Date : कलश स्थापना के साथ देवी के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री का पूजा-आराधना की जाती है। - फोटो : istock

Chaitra Navratri 2022: हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। 01 वर्ष में कुल चार नवरात्रि के पर्व मनाए जाते हैं जिसमें से शारदीय और चैत्र नवरात्रि बहुत ही खास होते हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 02 अप्रैल, शनिवार से होने जा रहे हैं। शनिवार का दिन होने की वजह से देवी दुर्गा घोड़े पर सवार होकर पूरे नौ दिनों तक पृथ्वी पर वास करेंगे और अपने भक्तों पर कृपा बरसाएंगी। चैत्र नवरात्रि हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है और इस दिन कलश स्थापना के साथ देवी के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री का पूजा-आराधना की जाती है। नवरात्रि नवमी तिथि तक चलेगी जिसमें कन्या पूजन के बाद दशमी तिथि को पारण किया जाएगा।

chaitra navratri 2022 start from 02 april tithi significance puja samagri ghatasthapana muhurat kalash sthapana shubh timing
Happy Navratri 2022 - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक रहेगी। दरअसल कई बार तिथियां घट और बढ़ जाती है तो कई बार तिथियों का लोप भी हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कई बार कोई तिथि 24 घंटे से अधिक तो कोई तिथि 12 घंटे से कम हो जाती है। नवरात्रि पर अगर तिथियां बढ़ती तो नवरात्रि 9 दिनों के बजाय 10 दिनों तक हो सकती है और जब तिथि घट या लोप होती है तो नवरात्रि 8 दिनों की भी हो सकती है। तिथि के सामान्य रहने पर नवरात्रि का पर्व 9 दिनों का होता है। आइए जानते है इस चैत्र नवरात्रि की खास बातें।

chaitra navratri 2022 start from 02 april tithi significance puja samagri ghatasthapana muhurat kalash sthapana shubh timing
- फोटो : amar ujala
चैत्र नवरात्रि 2022 की तिथियां
प्रतिपदा तिथि, 02 अप्रैल, पहला दिन: मां शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना
द्वितीया तिथि, 03 अप्रैल, दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

तृतीया तिथि, 04 अप्रैल, तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा
चतुर्थी तिथि, 05 अप्रैल, चौथा दिन: मां कुष्मांडा की पूजा

पंचमी तिथि, 06 अप्रैल, पांचवा दिन: देवी स्कन्दमाता की पूजा
षष्ठी तिथि, 07 अप्रैल, छठा दिन: मां कात्यायनी की पूजा

सप्तमी तिथि, 08 अप्रैल, सातवां दिन: मां कालरात्रि की पूजा
अष्टमी तिथि, 09 अप्रैल, आठवां दिन: देवी महागौरी की पूजा,दुर्गा अष्टमी

नवमी तिथि, 10 अप्रैल, नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री की पूजा,राम नवमी
दशमी तिथि, 11 अप्रैल, दसवां दिन: नवरात्रि का पारण, हवन
विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2022 start from 02 april tithi significance puja samagri ghatasthapana muhurat kalash sthapana shubh timing
नवरात्रि - फोटो : SELF
नवरात्रि के 09 दिनों का महत्व 
नवरात्रि का त्योहार देवी दु्र्गा की पूजा-आराधना और शक्ति की उपासना का पर्व है। जिसमें पूरे 09 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक रहेगी। इस बार चैत्र नवरात्रि 9 दिनों की होगी। शास्त्रों में 9 दिनों की नवरात्रि को बहुत ही शुभ माना जाता है, वहीं 8 दिनों की नवरात्रि को अच्छा नहीं माना जाता है। 10 दिनों की नवरात्रि बहुत ही विशेष होती है। 
विज्ञापन
chaitra navratri 2022 start from 02 april tithi significance puja samagri ghatasthapana muhurat kalash sthapana shubh timing
शारदीय नवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्रि 2022 घटस्थापना मुहूर्त
प्रतिपदा तिथि की शुरुआत : 01 अप्रैल,2022 सुबह 11 बजकर 54 से आरंभ
प्रतिपदा तिथि की समाप्ति : 02 अप्रैल,2022 सुबह 11 बजकर 57 पर समाप्त

घटस्थापना शुभ मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक 
घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:08 बजे से 12:57 बजे तक रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed