फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2021: कोरोना काल में कैसे करें कन्या पूजन, जानें विधि और उपाय

Tue, 20 Apr 2021 06:41 AM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 20 Apr 2021 06:41 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 kanya pujan vidhi during
चैत्र नवरात्रि 2021: कन्या पूजन विधि - फोटो : सोशल मीडिया

नवरात्रि के नौ दिन भक्ति, अराधना और संयम के होते हैं, साधक, भक्त गण इन नौ दिनों मां की उपासना पूर्ण संयम से करते हैं, भक्तगण नौ दिन मां की आराधना, साधना करते हैं और इसके पश्चात हवन और कन्या पूजन का अनुष्ठान करते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। सनातन धर्म वैसे तो सभी बच्चों में ईश्वर का रूप बताता है किन्तु नवरात्रों में छोटी कन्याओं में माता का रूप बताया गया है।

Chaitra Navratri 2021 kanya pujan vidhi during
चैत्र नवरात्रि 2021: कन्या पूजन विधि - फोटो : navratri
अष्टमी और नवमी में कन्या पूजन का विधान

अष्टमी व नवमी तिथि के दिन तीन से नौ वर्ष की कन्याओं का पूजन किए जाने की परंपरा है। धर्म ग्रंथों के अनुसार तीन वर्ष से लेकर नौ वर्ष की कन्याएं साक्षात माता का स्वरूप मानी जाती है। छल और कपट से दूर ये कन्याएं पवित्र बताई जाती हैं और कहा जाता है कि जब नवरात्रों में माता पृथ्वी लोक पर आती हैं तो सबसे पहले कन्याओं में ही विराजित होती हैं। इनका सम्मान करना, इन्हें आदर देना ही नवरात्रि में माता की सच्ची उपासना होगी।

Chaitra Navratri 2021 kanya pujan vidhi during
चैत्र नवरात्रि 2021: कन्या पूजन विधि - फोटो : सोशल मीडिया
वर्तमान समय में कैसे करें कन्या पूजन

शास्त्रानुसार नवरात्रि में एक, तीन, पांच यानि की विषम संख्या में अपनी क्षमता के अनुसार कन्या को घर पर आमंत्रित करना चाहिए। आमंत्रण के पश्चात् उन्हें भोजन करवाना चाहिए। वर्तमान समय में कोरोना के कारण लोग एक-दूसरे के घर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में कन्या को भोजन के लिए आमंत्रित करना मुश्किल है। ऐसे में आप कुछ उपायों को अपनाकर कन्या पूजन भी कर सकते हैं और माता रानी को प्रसन्न कर नवरात्रि अनुष्ठान सफल कर सकते हैं। आइए जानते हैं बिना कन्या या सिर्फ एक कन्या के साथ कैसे किया जा सकता है कन्या पूजन-

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 kanya pujan vidhi during
चैत्र नवरात्रि 2021: कन्या पूजन विधि - फोटो : सोशल मीडिया
बेटी, भतीजी के साथ करें पूजन

घर की बाहर की कन्याओं को इस बार की नवरात्रि में आमंत्रित करना संभव नहीं है, ऐसे में आप घर में ही बेटी या भतीजी के साथ कन्या पूजन कर सकते हैं। घर की बेटियों के साथ कन्या का पूजन करने से पहले मंदिर के सामने दीपक जलाएं और हाथों में थोड़ा सा जल लेकर मां दुर्गा के सामने संकल्प लें कि इस नवरात्रि में आप अपनी बेटी को माता का अंश मानकर कन्या पूजन कर रहे हैं। संकल्प के बाद पानी को पूरे घर में छिड़क दें। इसके बाद विधि अनुसार, कन्या को आसन पर बिठाएं, उसके माथे पर तिलक लगाएं और फिर मीठा भोजन करवाकर उन्हें दान दें।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 kanya pujan vidhi during
चैत्र नवरात्रि 2021: कन्या पूजन विधि - फोटो : सोशल मीडिया
घर में न हो कन्या तब क्या करें?

जिन लोगों के घरों में बेटी न हो वो नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए मीठा प्रसाद बनाएं। इसके बाद पूजा स्थान पर माता को भोज लगाकर, दान अर्पित करें। ध्यान रहे, कि माता को वही प्रसाद अर्पित करें जो लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं। ऐसे में आप प्रसाद के तौर पर सूखे मेवे, मखाना, मिसरी को अर्पित कर सकते हैं। माता को प्रसाद अर्पित करके उसे रख लें। बाद में आपको जब भी मौका मिलें। इस प्रसाद को कन्या में बांट दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed