{"_id":"607003128ebc3e5909627af2","slug":"chaitra-navratri-2021-do-these-remedies-after-fast-broken","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि में अगर गलती से हो जाए व्रत खंडित, तो जरूर करें ये उपाय","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि में अगर गलती से हो जाए व्रत खंडित, तो जरूर करें ये उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
चैत्र नवरात्रि 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 13 अप्रैल से शुरू हो रहा है। हिन्दू धर्म का यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को समाप्त होता है। इस दौरान नौ दिनों तक मां के व्रत रखे जाते हैं और इस दौरान माता दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है।
मान्यता है कि जो व्यक्ति नवरात्रि के व्रत विधि विधान से रखता है और मां दुर्गा की उपासना सच्चे हृदय से करता है तो उस व्यक्ति की समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लेकिन कई बार यह भी देखा जाता है कि भूलवश या गलती से नवरात्रि व्रत खंडित हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में व्रत दोष को दूर करने के लिए शास्त्रों में नियम बताए गए हैं। नियमानुसार व्रत खंडित हो जाने पर कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।
यदि आप चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते हैं और गलती से या फिर भूलवश व्रत खंडित हो जाए तो ऐसी स्थिति में आपको एक विशेष उपाय करने की आवश्यकता होगी। सबसे पहले आपने जिस देवी के लिए व्रत रखा है उनकी उपासना करते हुए उनसे इस दोष के लिए क्षमा मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
चैत्र नवरात्रि 2020: नवरात्रि व्रत नियम
- फोटो : self
आपको व्रत दोष न लगे, इससे बचने के लिए उसी देवी की मूर्ति को सबसे पहले दूध, दही, शहद और शक्कर को मिलाकर पंचामृत से स्नान कराना चाहिए और फिर विधिवत् पूजा आराधना करें। पूजा में गंध, अक्षत, फूलों और सोलह तरह की पूजा सामग्रियों का प्रयोग अवश्य करें।
शास्त्रों के नियमानुसार, जिस देवी के नाम का व्रत टूटा है उनके नाम से अपने घर पर हवन करवाएं। हवन के दौरान भी व्रत खंडित होने की क्षमा मांगनी मांगें। हवन के बाद प्रार्थना करते वक्त कहें कि जो हमारे द्वारा व्रत भंग हुआ था उसका दोष दूर करें और व्रत पूर्ण करें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।