{"_id":"5e7316538ebc3e76070329a9","slug":"chaitra-navratri-2020-puja-vidhi-niyam-rules-for-prayer-things-not-to-do-during-vrat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्रि से पहले जानिए, वो 10 गलतियां जो व्रत के दौरान हमें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
चैत्र नवरात्रि से पहले जानिए, वो 10 गलतियां जो व्रत के दौरान हमें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए
Fri, 20 Mar 2020 07:52 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 मार्च, बुधवार से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो रही हैं। इन दिनों में माता रानी की उपासना की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन व्रत और पूजा पाठ करते है। नवरात्रि के इन पावन दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और मां सभी मनोकामनाएं पूरी करती है। मां के इन नौ दिनों में हमें पूजा अर्चना करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। इन नियमों का अगर हम पालन करेंगे तो मां हमसे अवश्य ही प्रसन्न होगी और मनवांछित वरदान देगी। शास्त्रों के अनुसार अगर इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो माता रानी का आशीर्वाद नहीं मिलता है। आइए, जानते है इन दिनों किन नियमों का पालन करना जरुरी होता है।
ब्रह्मचर्य का पालन करें
- नवरात्रि के दिनों में काम भावना पर नियंत्रण रखना अतिआवश्यक हैं। इन दिनो में महिलाओं और पुरुष दोनो को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। मां की पूजा अर्चना साफ मन से करने से ही मां प्रसन्न होती है इसलिए इन दिनों शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।
महिलाओं का सम्मान करना चाहिए
- मां उन्हीं पर प्रसन्न होती है जो महिलाओं का सम्मान करते है। जिस घर परिवार में सदैव ही महिलाओं का सम्मान होता है, वहां मां की कृपा हमेशा बनी रहती हैं। जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान करता है, उस पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं। इस नवरात्रि आप भी चाहते है, मां की कृपा आपके जीवन में भी बरसें तो महिलाओं का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलश स्थापना के बाद ना करें यह काम
- घर में कलश स्थापना करने के बाद घर को खाली ना छोड़े। किसी ना किसी व्यक्ति को घर में हमेशा रहना चाहिए। इन दिनों दिन के समय में सोना भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
शांति और सद्भाव बनाए रखें
- नवरात्रि के दिनों में हमें मन को शांत रखकर सिर्फ मां का ध्यान करना चाहिए। इन दिनों में घर में शांति और सद्भाव रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिन घरों में आपसी कलह होती है उन घरों में कभी बरकत नहीं होती है, क्योंकि मां उन घरों में वास नहीं करती हैं।