शास्त्रों के नियमानुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी पहली तिथि को चैत्र नवरात्र आरंभ होता है। यह तिथि सृष्टि आरंभ की तिथि भी मानी जाती है इसलिए इस दिन घरों में कलश स्थापित करके मां दुर्गा और नवग्रहों की पूजा का नियम है। मान्यता है कि नववर्ष मंगलमय और सुख-शांति से गुजरे इसके लिए शांति कलश की स्थापना करनी चाहिए और रोग, शोक और दुख रूपी असुर के प्रभाव से रक्षा हो इसके लिए मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जानी चाहिए। कलश की स्थापना के विषय में शास्त्रों में कहा गया है कि यह शुभ मुहूर्त में होने चाहिए। पंचांग के अनुसार इस वर्ष कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त देखिए।
8 अप्रैल से चैत्र नवरात्र आरंभ, यह है कलश बैठाने का शुभ मुहूर्त
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन