फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Month 2022 Vrat Festival List: चैत्र माह आरंभ, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे प्रमुख त्योहार

Sun, 20 Mar 2022 12:23 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 20 Mar 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
chaitra month 2022 hindu calendar in hindi chaitra maas start vrat festival list 2022 chaitra navratri ram navami sheetla ashtami hanuman jayanti important festival
हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि: पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नए साल की शुरुआत होती है। - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Month 2022 Hindu Calendar In Hindi: चैत्र का महीना हिंदी पंचांग का पहला माह होता है जो अब शुरू हो चुका है। चैत्र के महीने में ही नव संवत् भी आरंभ होता है। 01 अप्रैल 2022 को चैत्र अमावस्या के बाद संवत् 2028 खत्म हो जाएगा फिर इसके बाद चैत्र नवरात्रि से नवसंवत् 2029 शुरू होगा। इस दिन को गुड़ी पड़वा कहा जाता है जो कि महाराष्ट्र में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। चैत्र का महीना 16 अप्रैल तक रहेगा। इस चैत्र के महीने में बहुत ही महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे। 02 अप्रैल को नया हिंदू नववर्ष, इसके पहले 01 अप्रैल को चैत्र अमावस्या,फिर 02 अप्रैल को ही उगाडी, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना, गुड़ी पड़वा, 03 अप्रैल को चेटी चंड, 10 अप्रैल को राम नवमी, बैशाखी , हनुमान जयंती, कामदा एकादशी,यमुना छठ,गणगौर,प्रदोष व्रत और चतुर्थी व्रत जैसे त्योहार मनाएं जाएंगे।

chaitra month 2022 hindu calendar in hindi chaitra maas start vrat festival list 2022 chaitra navratri ram navami sheetla ashtami hanuman jayanti important festival
शीतलाष्टमी 2022 पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
25 मार्च 2022, शनिवार - शीतलाष्टमी, कालाष्टमी
माँ शीतला देवी की पूजा चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को की जाती है।इस वर्ष यह पर्व 25 मार्च गुरूवारको मनाया जाएगा।प्रकृति के अनुसार शरीर निरोगी हो, इसलिए भी शीतला अष्टमी की पूजा-व्रत करना चाहिए।

28 मार्च 2022, सोमवार -पापमोचिनी एकादशी व्रत
28 मार्च को पापमोचिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। जैसे की इस एकादशी के नाम से ही स्पष्ट है कि यह पाप को नष्ट करने वाली एकादशी है। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। 
chaitra month 2022 hindu calendar in hindi chaitra maas start vrat festival list 2022 chaitra navratri ram navami sheetla ashtami hanuman jayanti important festival
मासिक शिवरात्रि - फोटो : istock

29 मार्च 2022, मंगलवार - प्रदोष व्रत, बुढ़वा मंगलवार
29 मार्च को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। प्रदोष व्रत में दिन भर उपवास रखते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना और साधना की जाती है। प्रदोष व्रत एक महीने में दो बार रखा जाता है एक शुक्ल पक्ष में और दूसरा कृष्ण पक्ष में। मान्यता है प्रदोष व्रत रखने से जीवन सुख-समृद्धि और लंबी आयु की प्राप्ति होती है। इसके अलावा 29 मार्च को बुढ़वा मंगलवार का व्रत रखा जाएगा। 

30 मार्च  2022, बुधवार - मासिक शिवरात्रि व्रत
हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर एक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। हर महीने आने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में व्रत,उपवास और भगवान शिव संग माता पार्वती की सच्चे मन से आराधना करने से सभी मनोमनाएं पूरी होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra month 2022 hindu calendar in hindi chaitra maas start vrat festival list 2022 chaitra navratri ram navami sheetla ashtami hanuman jayanti important festival
हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि
01 अप्रैल 2022, शुक्रवार - चैत्र अमावस्या
01 अप्रैल को चैत्र के महीने की अमावस्या है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को चैत्र अमावस्या कहते हैं। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस तिथि पर गंगा स्नान, दान, पूजा-पाठ और पितरों को तर्पण आदि किए जाने की परंपरा होती है। 

02 अप्रैल 2022, शनिवार - गुड़ी पड़वा 
02 अप्रैल को गुड़ी पड़वा का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र में हिन्दू नववर्ष या नव-सवंत्सर के आरंभ की खुशी में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नए साल की शुरुआत होती है।
 
विज्ञापन
chaitra month 2022 hindu calendar in hindi chaitra maas start vrat festival list 2022 chaitra navratri ram navami sheetla ashtami hanuman jayanti important festival
चैत्र नवरात्रि 2022

02 अप्रैल 2022, शनिवार - चैत्र नवरात्रि आरंभ
02 अप्रैल से चैत्र नवरात्र आरंभ हो जाएंगे। साल भर में कुल मिलाकर चार नवरात्रि आते हैं जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है जबकि दो गुप्त नवरात्रि होते हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना होती है फिर नौ दिनों तक व्रत रखते हुए देवी के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप इस प्रकार हैं। शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि।
03 अप्रैल 2022, शनिवार- युगादी 
हिन्दू पंचांग के अनुसार युगादी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। युगादी दक्षिण भारत में  हिन्दू नववर्ष के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। इस तेलुगू संवत्सर का नाम राक्षस 2079 है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed