फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivah Panchami 2024: अयोध्या में विवाह पंचमी पर भव्य आयोजन, यहां देखें कार्यक्रमों की पूरी लिस्ट

Thu, 05 Dec 2024 07:10 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 05 Dec 2024 07:10 AM IST
सार

Vivah Panchami 2024: साल 2024 अब पूर्णतः समाप्ति की ओर है। कुछ दिन और फिर हम सभी नववर्ष में प्रवेश करेंगे। परंतु उससे पहले हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्व को मनाना अभी बाकी है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Vivah function list know kab hai Vivah Panchami
Vivah Panchami 2024 - फोटो : अमर उजाला

Vivah Panchami 2024: साल 2024 अब पूर्णतः समाप्ति की ओर है। कुछ दिन और फिर हम सभी नववर्ष में प्रवेश करेंगे। परंतु उससे पहले हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्व को मनाना अभी बाकी है। दरअसल, विवाह पंचमी का पर्व मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 6 दिसंबर 2024 को विवाह पंचमी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस दिन उनकी पूजा अर्चना करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।



भारत में विवाह पंचमी के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन देशभर के राम मंदिरों को भव्य तरीके से सजाकर वहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हालांकि इसकी खास रौनक अयोध्या में देखने को मिलती हैं। यहां विवाह पंचमी के शुभ अवसर राम मंदिर को बखूबी सजाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। यहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम विवाह का पर्व मनाया जा रहा है। इसलिए चारों ओर विवाहोत्सव का उल्लास नजर आ रहा है। ऐसे में आइए राम मंदिर में होने वाले सभी कार्यक्रमों की तिथियों के बारे में जान लेते हैं।

Ayodhya Ram Vivah function list know kab hai Vivah Panchami
विवाह पंचमी 2024 - फोटो : अमर उजाला

विवाह पंचमी 2024 तिथि
मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 5 दिसंबर 2024 को 12 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 6 दिसंबर 12 बजकर 7 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, विवाह पंचमी का पर्व 6 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा।

इस दिन ध्रुव योग बन रहा है, जो रात 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार विवाह पंचमी पर श्रवण नक्षत्र का संयोग भी रहेगा, जो शाम 5 बजकर 18 मिनट तक है।

Ayodhya Ram Vivah function list know kab hai Vivah Panchami
विवाह पंचमी 2024 - फोटो : अमर उजाला

राम-सीता विवाह के कार्यक्रम की लिस्ट
5 दिसंबर 2024- हल्दी, तिलक और मेहंदी के कार्यक्रम का आयोजन 
6 दिसंबर 2024- न्यौछावरी, घुड़चढी के साथ बारात का नेपाल के लिए प्रस्थान
7 दिसंबर 2024- छप्पन भोग दर्शन व कुंवर कलेवा की रस्में
8 दिसंबर 2024- नेपाल से माता सीता की विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Vivah function list know kab hai Vivah Panchami
विवाह पंचमी 2024 - फोटो : अमर उजाला

जनकपुर की रौनक
कहा जा रहा है कि रामनगरी से श्रीराम की बारात जनकपुर के लिए निकलेगी। यहां पर भी विवाह पंचमी की खास रौनक देखने को मिल रही है। इस दौरान श्रद्धालुओं के रुकने के लिए यहां विशेष इंतजाम किए गए हैं। विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर जनकपुर के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बड़ी दूर-दूर से लोग पधारे हैं।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed