फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय तृतीया 2018: जानिए खरीददारी और पूजा का शुभ मुहूर्त, बहुत खास होती है अक्षय तृतीया

Wed, 18 Apr 2018 06:56 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
akshaya tritiya 2018 puja shubh muhurat and timing of akshaya tritiyya

वैसाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह तिथि सबसे शुभ तिथि मानी जाती है और मान्यता है इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस तिथि पर कोई भी शुभ काम का कभी भी क्षय नहीं होता है इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। अक्षय तृतीया पर धन संपत्ति में वृद्धि होती है।

akshaya tritiya 2018 puja shubh muhurat and timing of akshaya tritiyya
अक्षय तृतीया का महत्व
शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया को सतयुग और त्रेतायुग का आरम्भ माना गया है। इसी दिन वृंदावन के श्री बांकेबिहारी जी के मंदिर में साल में एक बार श्री विग्रह के चरण दर्शन होते हैं। इस शुभ तिथि पर वेद व्यास और भगवान गणेश के द्वारा महाभारत का लेखन कार्य शुरू किया गया था। इसी दिन पवित्र तीर्थ स्थल बद्रीनाथ के कपाट भी खुल जाते हैं।
akshaya tritiya 2018 puja shubh muhurat and timing of akshaya tritiyya
साथ इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जयंती भी है। भगवान विष्णु के अवतार नर-नाराययण और हयग्रीव और ब्रह्रााजी के पुत्र अक्षय कुमार जन्म हुआ था। इसके अलावा गंगा का पृथ्वी पर आगमन और महाभारत के युद्ध का समापन हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
akshaya tritiya 2018 puja shubh muhurat and timing of akshaya tritiyya

अक्षय तृतीया पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों को वनवास जाते समय अक्षय पात्र दिया था। यह ऐसा पात्र था जो कभी भी खाली नहीं होता। इसके अलावा भगवान कृष्ण ने इसी तिथि को अपने बचपन के दोस्त सुदामा की द्ररिद्रता को दूर कर उन्हें संपन्नता प्रदान की थी। 

विज्ञापन
akshaya tritiya 2018 puja shubh muhurat and timing of akshaya tritiyya

अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त
सुबह 05: 56 से दोपहर 12:20 तक
खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त
सुबह 05 बजकर 56 से आधी रात तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed