फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adhik Maas Amavasya 2023: अधिकमास की अमावस्या आज, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Wed, 16 Aug 2023 07:27 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 16 Aug 2023 07:27 AM IST
विज्ञापन
Adhik Maas Amavasya 2023 Date dos and don'ts on Amavasya
अधिक मास की अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला

Adhik Maas Amavasya 2023: आज यानी 16 अगस्त को अधिक मास की अमावस्या है। यह अमावस्या हर तीन साल में एक बार आती है। अमावस्या के दिन स्नान, दान और पितरों का श्राद्ध करने से पितृदोष, कालसर्प दोष और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और परिवार में खुशियों का आगमन होता है। इसके अलावा अधिक मास की अमावस्या के दिन यदि आप कुछ विशेष कार्य करते हैं, तो आपके सारे दुख दर्द दूर हो जाएंगे। वहीं कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जिन्हें अमावस्या के दिन करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं अधिक मास की अमावस्या के दिन क्या करें और क्या नहीं...



Sawan 2023: नाग पंचमी और सावन सोमवार का संयोग एक साथ, महादेव की कृपा पाने के लिए ऐसे करें पूजा  

Adhik Maas Amavasya 2023 Date dos and don'ts on Amavasya
अधिक मास की अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं - फोटो : iStock
अधिक मास अमावस्या तिथि 2023

अधिक मास की अमावस्या तिथि की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से हो रही है। इसका समापन 16 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 07 मिनट होगा। उदया तिथि 16 अगस्त को है, इसलिए इसी दिन अधिकमास की अमावस्या तिथि मानी जा रही है। 

Hanuman Priya Bhog: इन चीजों का भोग लगाते ही प्रसन्न हो जाते हैं भगवान हनुमान, पूरी कर देते हैं हर मनोकामना 

Adhik Maas Amavasya 2023 Date dos and don'ts on Amavasya
अधिक मास की अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला
अधिक मास की अमावस्या पर करें ये काम
  • पितरों के निमित्त भूखे और गरीब लोगों को भोजन कराएं। उन्हें मीठे चावल जरूर बांटें। ऐसा करने से घर की आर्थिक परेशानी दूर होती है और धन संपत्ति का आगमन होता है।
  • इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। ऐसा करने से करने से आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Adhik Maas Amavasya 2023 Date dos and don'ts on Amavasya
अधिक मास की अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला
  • यदि आप कालसर्प दोष से पीड़ित है तो आप अधिक मास की अमावस्या के दिन चांदी के नाग नागिन की पूजा करें और इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। 
  • पितरों की आत्मा की शांति के लिए अधिक मास की अमावस्या के दिन गाय, कुते और कौए को भोजन अवश्य कराना चाहिए। 
  • अधिक मास की अमावस्या पर काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी खिलाने से शत्रु का भय दूर हो जाता है और शत्रुओं पर विजय मिलती है।
विज्ञापन
Adhik Maas Amavasya 2023 Date dos and don'ts on Amavasya
अधिक मास की अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं - फोटो : iStock
अधिक मास की अमावस्या पर न करें ये काम
  • मान्यता है कि अमावस्या के दिन नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं, इसलिए अमावस्या की रात को किसी सुनसान जगह पर जाने से बचना चाहिए। खासतौर पर श्मशान की तरफ तो भूलकर भी न जाएं।
  • अमावस्या के दिन घर में लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए। यदि आप अमावस्या के दिन परिवार के सदस्यों से वाद-विवाद करते हैं तो आपके पितर आपसे नाराज हो सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed