फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Priya Bhog: इन चीजों का भोग लगाते ही प्रसन्न हो जाते हैं भगवान हनुमान, पूरी कर देते हैं हर मनोकामना

Tue, 15 Aug 2023 10:28 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 15 Aug 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
Mangalwar Puja vidhi Hanuman Ji Priya Bhog To Please Lord Hanuman
हनुमान जी को बेहद प्रिय हैं ये भोग - फोटो : iStock

Hanuman Ji Ke Priya Bhog: राम भक्त हनुमान की पूजा-आराधना के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। मंगलवार के दिन महाबली हनुमान की पूजा करने से सभी विघ्न-बाधाओं का अंत होता है। इसके अलावा हनुमान जी की पूजा से कुंडली में मौजूद मंगल दोष को भी ठीक किया जा सकता है। कहा जाता है कि हनुमानजी के पथ पर चलने वालों को कोई भी संकट नहीं मिलता है। प्रभु श्री राम के परम भक्त भगवान हनुमान को अमरता का वरदान प्राप्त है। कहा जाता है कि हनुमान जी ऐसे देवता हैं जो आज भी हमारे बीच धरती पर मौजूद हैं। नियमित रूप से भगवान हनुमान की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। यही वजह है कि लोग मंगलवार को विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा करते हैं। साथ ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के भोग लगाते हैं। आइए जानते हैं कि हनुमान जी को किन चीजों का भोग अति प्रिय है... 



Rahu Gochar: 2023 में राहु मचाएंगे उथल-पुथल, सावधान हो जाएं ये राशि वाले 

Mangalwar Puja vidhi Hanuman Ji Priya Bhog To Please Lord Hanuman
हनुमान जी को बेहद प्रिय हैं ये भोग - फोटो : iStock
बूंदी
राम भक्त हनुमान को बूंदी बहुत प्रिय है, इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाना चाहिए। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
Mangalwar Puja vidhi Hanuman Ji Priya Bhog To Please Lord Hanuman
हनुमान जी को बेहद प्रिय हैं ये भोग - फोटो : iStock

बेसन के लड्डू
बूंदी के अलावा भगवान हनुमान को बेसन के लड्डू भी बेहद पसंद होते हैं। यदि आपकी कोई मन की कामना पूरी नहीं हो रही है तो हनुमान जी को मंगलवार के दिन हनुमान जी को बेसन से बने लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाएंगी।

Sawan Putrada Ekadashi 2023: सावन पुत्रदा एकादशी कब? जानें पूजा विधि और व्रत पारण का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangalwar Puja vidhi Hanuman Ji Priya Bhog To Please Lord Hanuman
हनुमान जी को बेहद प्रिय हैं ये भोग - फोटो : iStock

इमरती या जलेबी
इमरती और जलेबी भी बजरंगबली को अतिप्रिय हैं। ऐसे में हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन बजरंगबली को इमरती या जलेबी का भोग लगाएं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।    

विज्ञापन
Mangalwar Puja vidhi Hanuman Ji Priya Bhog To Please Lord Hanuman
हनुमान जी को बेहद प्रिय हैं ये भोग - फोटो : iStock

पान
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन पान का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि हनुमान जी को पान का भोग लगाने से जीवन की हर समस्या का नाश होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed