{"_id":"5fa5282d8ebc3e9bb80ba303","slug":"benefits-of-keeping-and-reading-ramayana-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिन घरों में होती है रामायण, नहीं आती किसी प्रकार की कोई विपदा","category":{"title":"Spirituality","title_hn":"आस्था","slug":"spirituality"}}
जिन घरों में होती है रामायण, नहीं आती किसी प्रकार की कोई विपदा
रामायण में भगवान श्री राम का गुणगान और वृतांत कहा गया है। जिस घर में रामायण को सम्मान के साथ रखा और पूजा जाता है वहां पर किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता है। इस कलयुग के समय में राम नाम का जाप बहुत लाभकारी और चमत्कारिक माना जाता है। रामायण का नित्य पाठ करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। जहां पर रामायण रखी होती है वहां प्रभु श्री राम की कृपा सदैव बनी रहती है। रामायण की हर एक चौपाई आपको किसी न किसी प्रकार से लाभ पहुंचाती है। रामायण की चौपाई कई मंत्रो के जाप के बराबर फल प्रदान करती हैं। रामायण हमें जीवन जीने का सही मार्ग समझाती है। जानते हैं रामायण पढ़ने और घर में रखने के लाभ...
2 of 6
lord ram
जिन लोगों के घर में रामायण होती है, वहां पर कभी अन्न की कमी नहीं रहती है। अगर आपके घर में रामायण रखी है तो आपको प्रतिदिन संध्या के समय शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर अन्न से भरा रहता है। रामायण के समक्ष रोजाना गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाने से घर के सदस्यों को किसी भी प्रकार के रोग नहीं होते हैं।
3 of 6
भगवान राम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
जहां पर रामायण होती है। वहां हमेशा सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। रामायण रखने से घर के झगड़े, क्लेश समाप्त हो जाते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहता है किसी भी प्रकार की विपत्ति आने की आशंका नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जो लोग प्रति माह पूर्णिमा के दिन रामायण का पाठ करवाते हैं। उनके घर में अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। रामायण का पाठ करने से माता सीता और राम जी दोनों की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
ram darbar
जिन घरों में प्रतिदिन रामायण का पाठ किया जाता है वहां पर किसी प्रकार की कोई दरिद्रता नहीं रहती है। भगवान राम विष्णु जी का स्वरुप हैं तो वहीं माता सीता मां लक्ष्मी का रुप हैं। इसलिए रामायण पढ़ने से किसी प्रकार से धन और सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती है। प्रति सप्ताह रामायण का पाठ करने से संतान वृद्धि भी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।