फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नहर में गिरी कार बरामद, दो चचेरे भाइयों के शव भी मिले, गांव में चीख पुकार

Sat, 04 May 2019 03:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 May 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Two brothers killed in accident swift car recovered from Beas Satluj Link Canal Mandi Himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बग्गी के समीप बीएसएल नहर में गिरी कार और उसमें सवार दो युवा चचेरे भाइयों के शव निकाल लिए गए। शनिवार को तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। कार शुक्रवार देर शाम नहर में गिर गई थी। दोनों शव कार में ही फंसे थे।

Two brothers killed in accident swift car recovered from Beas Satluj Link Canal Mandi Himachal
- फोटो : अमर उजाला

गोताखोरों ने कड़ी मेहनत के बाद नहर में समाई कार को तलाश कर उसमें फंसे चुनाहन गांव के युवकों के शव भी बरामद कर लिए। सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी संख्या में लोग नहर के आसपास मौजूद रहे।

Two brothers killed in accident swift car recovered from Beas Satluj Link Canal Mandi Himachal
- फोटो : अमर उजाला

नहर किनारे क्रैश बैरियर या फिर नहर की फेंसिंग का न होना हादसे का कारण माना जा रहा है। डूबे युवकों की पहचान देवेंद्र कुमार (26) पुत्र तेज राम और विजय कुमार  (21) पुत्र शुकरू राम निवासी चुनाहन के रूप में हुई है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने शव बरामद होने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two brothers killed in accident swift car recovered from Beas Satluj Link Canal Mandi Himachal
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि नहर में समाई कार भी बरामद कर ली गई है। कार में किसी तीसरे के होने की संभावना नहीं है। न ही कोई मिसिंग रिपोर्ट हुई है। सलवाहन पंचायत के प्रधान पंकज चौधरी ने बताया कि चचेरे भाई आईटीआई कर चुके थे और मां बाप का कामकाज में हाथ बंटाते थे।

विज्ञापन
Two brothers killed in accident swift car recovered from Beas Satluj Link Canal Mandi Himachal
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार शाम चुनाहन निवासी दोनों भाई पेट्रोल भरवाने के लिए बग्गी गए थे। लौटते समय अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। घटना का पता चलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समेत गांव वाले बचाव कार्य के लिए पहुंचे मगर अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed