हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। नामी कंपनी 500 आईटीआई प्रशिक्षुओं को नौकरी देगी। बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ बनीखेत में 30 अप्रैल को रोजगार मेला लगेगा।
इसमें प्रदेश और अन्य राज्यों के सरकारी और गैर सरकारी आईटीआई से पासआउट प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। डिग्री और डिप्लोमा की योग्यता रखने वाले युवा रोजगार मेले में भाग नहीं ले सकते हैं।
कंपनी चयनित युवाओं को 14 हजार रुपये वेतनमान देगी। बट्ट आईटीआई में 30 अप्रैल को हीरो मोटर क्रॉप लिमिटेड कंपनी रोजगार मेले का आयोजन करेगी। इसमें भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को साक्षात्कार में दसवीं का प्रमाण पत्र, आईटीआई पास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज तीन फोटो, आधार कार्ड साथ लाना होगा।
18 से 24 साल के युवा ही इसमें भाग ले सकते हैं। कंपनी चयनित युवाओं को 14 हजार रुपये वेतनमान देगी। कंपनी रिमाणा, राजस्थान स्थित प्लांट के लिए प्रशिक्षुओं का चयन करेगी।
आईटीआई के प्रधानाचार्य परवेज अली बट्ट ने बताया कि 30 अप्रैल को कंपनी कंपनी रोजगार मेले का आयोजन करेगी। फिटर, वेल्डर, पेंटर, मशीनिस्ट, टर्नर, मोटर मेकेनिक व्हीकल, डीजल मेकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वायरमैन, ट्रैक्टर मेकेनिक, इंस्टूमेंट मेकेनिक और सभी मेकेनिकल व्यवसायों में आईटीआई पासआउट तथा पास करने वाले प्रशिक्षु रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।