{"_id":"5cadc61dbdec2213e54bb884","slug":"international-kabbadi-star-ajay-thakur-wedding-pics-nalagarh-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक-दूजे के हुए कबड्डी स्टार अजय ठाकुर और संदीप कौर, देखें शादी की शानदार तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
एक-दूजे के हुए कबड्डी स्टार अजय ठाकुर और संदीप कौर, देखें शादी की शानदार तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Apr 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अजय ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलीशान तामझाम और मैरिज पैलेस की भागदौड़ से दूर देश भर में कबड्डी के चर्चित चेहरे पद्मश्री अजय ठाकुर ने अपनी जीवन संगीनी संदीप कौर के साथ सात फेरे लिए। अजय ठाकुर और संदीप कौर की शादी की रस्में सादे समारोह में जगतपुर (जोघों) में पूरी हुईं।
2 of 7
अजय ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
अजय ठाकुर अपने पैतृक गांव दभोटा से बरात लेकर नालागढ़ उपमंडल के जगतपुर गए। यहां उन्होंने नालागढ़ नगर परिषद में कार्यरत बलजीत राणा की पुत्री संदीप कौर के साथ सात फेरे लिए। दुल्हन पक्ष की ओर से गांव के खेल मैदान में बरात का स्वागत किया गया।
3 of 7
अजय ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
बरात में अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी शामिल हुए। अजय की बारात में खेल जगत की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना थी। इनमें सचिन तेंदुलकर और अभिनेता अभिषेक बच्चन को भी बुलावा भेजा गया था, लेकिन वे अपने अति व्यस्त शेड्यूल की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अजय ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा भारतीय कबड्डी और प्रो-कबड्डी लीग के खिलाड़ी भी समारोह में नजर आए। इसके साथ हजारों लोग अजय और संदीप कौर की शादी के साक्षी बने। टीम इंडिया तथा तमिल थलाइवा के कप्तान डीएसपी अजय ठाकुर पैतृक गांव दभोटा से बरात लेकर नालागढ़ उपमंडल के जगतपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 7
अजय ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
यहां उन्होंने एमएससी, बीएड पास संदीप कौर के साथ सात फेरे लिए। अजय ने सभी रस्मों को पूरा करते हुए धर्मपत्नी के साथ सुख-दुख में साथ निभाने के वादे किए और उनकी मांग में सिंदूर भरा। यह रस्म पूरी होते ही पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।