फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता रणवीर सिंह ने धर्मशाला में सीखीं क्रिकेट की बारीकियां, जानें वजह

Wed, 03 Apr 2019 10:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor ranveer singh played cricket in dharamshala himachal
अभिनेता रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के हीरो रहे कपिल देव के किरदार पर बन रही बायोपिक के हीरो बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह धर्मशाला पहुंचे हैं। उन्होंने एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।

Trending Videos
bollywood actor ranveer singh played cricket in dharamshala himachal
अभिनेता रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

रणवीर सिंह को क्रिकेट की ट्रेनिंग 1983 की वर्ल्ड विजेता क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे बलविंद्र सिंह संधू दे रहे हैं।  रणवीर सिंह के साथ क्रिकेटर कपिल देव की बेटी भी मौजूद रहीं।

bollywood actor ranveer singh played cricket in dharamshala himachal
अभिनेता रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

1983 में देश को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले स्टार क्रिकेटर कपिल देव पर बायोपिक बन रही है। इस फिल्म में कपिल देव का किरदार अभिनेता रणवीर सिंह निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor ranveer singh played cricket in dharamshala himachal
अभिनेता रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

फिल्म शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह को कपिल देव का किरदार निभाने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए वह एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। बुधवार को रणवीर सिंह ने क्रिकेट मैदान में उतर कर अभ्यास किया। स्टेडियम में टहलते भी नजर आए। अभिनेता रणवीर सिंह अपनी टीम सहित करीब सात दिन धर्मशाला में ही रुकेंगे। 

विज्ञापन
bollywood actor ranveer singh played cricket in dharamshala himachal
झलक पाने को बेताब हुए प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता रणवीर सिंह की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान प्रशंसक जहां एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य गेट पर डटे रहे, वहीं कुछ लोग कॉलेज मैदान से भी रणवीर सिंह को देखते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed