फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

207KG की रोटी: तीन राज्य के हलवाइयों ने बनाई विश्व की सबसे बड़ी रोटी, 1000 लोग खाएंगे, जानें क्यों-कहां बनी?

Sun, 08 Oct 2023 05:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 Oct 2023 05:20 PM IST
सार

तीन राज्य के हलवाइयों ने बनाई विश्व की सबसे बड़ी रोटी, 1000 लोग खाएंगे, जानें क्यों-कहां बनी? 

विज्ञापन
World largest roti of 207 kg flour made in Bhilwara Rajasthan Hindi news
राजस्थान के भीलवाड़ा में बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी रोटी। - फोटो : अमर उजाला

रोटे हम सबके घर में बनती है, लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई गई। इस रोटी को बनाने के लिए गूंधे गए आटे और फिर रोटी को बेलने में करीब दो घंटे का समय लगा। वहीं, 207 किलो की इस रोटी को सेकने में चार से पांच घंटे का समय लगा। दुनिया की इस सबसे बड़ी रोटी को बनाने के लिए पिछले दो से तैयारी चल रही थी। आइए, अब जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी रोटी क्यों, कहां और किसलिए बनाई गई?

World largest roti of 207 kg flour made in Bhilwara Rajasthan Hindi news
207 किलो है रोटी का वजन। - फोटो : अमर उजाला

कहां बनाई गई ये खास रोटी?
207 किलो वजन की इस रोटी को भीलवाड़ा शहर के हरिसेवा धाम में बनाया गया। महामंडलेश्वर संत हंसराम के सानिध्य में बनाई गई इस रोटी को बनाने की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो गई थी। 22 लोगों ने मिलकर इसका आटा गूंथा था। इसके बाद रोटी बेलने और फिर सेकने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके बाद शाम को ये  रोटी बनकर तैयार हुई। इस रोटी को तबे पर ही बेला गया और बिना पलटे एक बार में ही सेंका गया था।

World largest roti of 207 kg flour made in Bhilwara Rajasthan Hindi news

207 किलो की रोटी में इतना आटा, इतनी मैदा
207 किलो की रोटी बनाने के लिए 120 किलो आटा, 10 किलो मैदा, 10 किलो घी और 67 लीटर पानी को मिलाकर गूंधा गया। 22 लोगों ने मिलकर आटा गूंधा। इसके बाद इस आटे को तबे पर डाल दिया गया। तबे पर 11.25 x 11.25 फीट के गोल आकार में रोटी को बेलकर तैयार किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में दो घंटे लगे। इसके वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोटी को सेंकने की प्रक्रिया शुरू की गई। 



1000 ईंटों से बनाया गया चूल्हा, हजार किलो का तबा
207 किलो आटे की रोटी बनाने से पहले एक हजार ईंटों से चूल्हा तैयार किया गया था। इसके ऊपर एक हजार किलो वजनी लोहे का बना रखा गया। रोटी को बेलने के लिए 20 फीट लंबा बेलन भी तैयार कराया गया था। साथ ही रोटी को सेंकने के लिए 800 किलो कोयला और कंडे समेत अन्य चीजें भी लगीं। 



तीन राज्यों के हलवाइयों ने बनाई खास रोटी
विश्व की सबसे बड़ी इस रोटी को राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के हलवाइयों ने तैयार किया है। इस रोटी को बनाने में चार से पांच घंटे लगे। इसे बिना पलटे एक तरफ से ही सेंका गया। एक हजार से ज्यादा लोग इस खास रोटी के प्रसाद को ग्रहण करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed