उदयपुर में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलटने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। 28 घायल हो गए। बस में करीब 50 लोग सवार थे। बस में दुल्हन का परिवार था, जो रिसेप्शन में शामिल होने दूल्हे के घर जा रहा था। हादसा उदयपुर-झाड़ोल नेशनल हाइवे-58 E पर रणघाटी में बाघपुरा थाना क्षेत्र में दोपहर 12 बजे हुआ।
रफ्तार का कहर: रिसेप्शन में जा रहा था दुल्हन का परिवार, हादसे के बाद टायर के नीचे से निकाले गए मरे हुए लोग
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2025 06:45 PM IST
सार
राजस्थान में उदयपुर जिले के उदयपुर-झाड़ोल नेशनल हाइवे-58 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। करीब 50 लोगों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन