कन्हैयालाल हत्याकांड के दस दिन बाद भी उदयपुर में हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हैं। शहर की कुछ बस्तियों और कॉलोनियों में रह रहे लोग अब भी डरे हुए हैं। उनका यह डर दूर करने के लिए पुलिस के अधिकारी बस्तियों में जाकर उनसे बात कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिखा रहे हैं।
इधर, शुक्रवार को कन्हैयाल के बड़े बेटे को पगड़ी पहनाने की रस्म हुई। जिसमें आसपास के लोगों के साथ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया भी शामिल हुए। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी कन्हैया के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ है।
2 of 4
पगड़ी रस्म में शामिल हुए गुलाब चंद कटारिया।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को क्या हुआ था?
कन्हैया हत्याकांड से जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। यह फुटेज 28 जून शाम करीब सवा चार बजे सुखेर थाना इलाके के पेट्रोल पंप का है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति रियाज अत्तारी की बाइक से पेट्रोल भरवा रहा है। हैलमेट लगाए होने के कारण उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। एजेंसियां युवक के बारे में जानकारी जुटा रहीं हैं।
एनआईए की टीम राजस्थान एटीएस के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का पर भी पहुंची। इस दौरान कन्हैयालाल की दुकान और गली की वीडियोग्राफी की गई। टीम ने कन्हैया हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी के किशनपोल इलाके में स्थित घर पर छापा भी मारा था। इस दौरान आरोपियों के कमरों से सिम और कुछ संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए थे।
3 of 4
आतंकवादी गौस और रियाज
- फोटो : अमर उजाला
अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
हन्हैयालाल हत्याकांड में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनमें मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज, मोहम्मद गौस, मोहसिन खान, आशिक हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अत्तारी और मुनव्वर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
4 of 4
उदयपुर हत्याकांड
- फोटो : Social Media
28 जून को हुई थी कन्हैया की हत्या
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।