Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
Udaipur Murder Case Ghaus and Riyaz was talking on 18 numbers of Pakistan Dawat e Islami organization
{"_id":"62c9657fa04f30539b5319cf","slug":"udaipur-murder-case-ghaus-and-riyaz-was-talking-on-18-numbers-of-pakistan-dawat-e-islami-organization","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udaipur Killing: पाकिस्तान के 18 नंबरों पर बात कर रहे थे गौस-रियाज, 25 राज्यों के 300 लोग भी संपर्क में, बड़ी साजिश... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Killing: पाकिस्तान के 18 नंबरों पर बात कर रहे थे गौस-रियाज, 25 राज्यों के 300 लोग भी संपर्क में, बड़ी साजिश...
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:04 PM IST
सार
पाकिस्तान के 18 नंबरों पर बात कर रहे थे गौस-रियाज
विज्ञापन
1 of 4
आतंकवादी गौस और रियाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान के उदयुपर में कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच जारी है। कन्हैया का गला काटने वाले आतंकी गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी की कॉल डिटेल ने जांच एजेंसियों को भी हैरान कर दिया है। दोनों आतंकी कन्हैया की हत्या करने से पहले पाकिस्तान के 18 नंबरों पर लगातार बात रहे थे। देश के 25 राज्यों के 300 से ज्यादा लोग भी इन नंबरों से संपर्क में हैं। यह सभी दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉल डिटेल में जो 300 नंबर सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात, बिहार और केरल के हैं। ऐसे में एनआईए और आईबी ने सभी 25 राज्यों को अलर्ट कर दिया है। इधर, बताया जा रहा है कि एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने मामले की गंभीरता से जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को पत्र लिखा है। कॉल डिटेल का रिपोर्ट भी भेजी है।
2 of 4
लाल घेरे में अजमेर दरगाह का खादिम गौहर चिश्ती।
- फोटो : सोशल मीडिया
दरगाह का खादिम चिश्ती भी पाक नंबरों पर कर रहा था बात
17 जून को अजमेर दरगाह के बाहर भड़काऊ नारे लगाने वाला दरगाह का खादिम गौहर चिश्ती भी पाकिस्तान के नंबरों पर बात कर रहा था। उसके लगाए भड़काऊ नारे का वीडियो वायरल होने के बाद से वह फरार है। जांच एजेंसियां और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छोपमारी कर रहीं हैं, लेकिन वह अब तक पकड़ में नहीं आया है।
3 of 4
उदयपुर हत्याकांड
- फोटो : Social Media
क्या देश में सिलसिलेवार हमले की साजिश थी?
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया और महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी का समर्थन करने के चलते की गई थी। दोनों की हत्या का तरीका भी लगभग एक ही था। वहीं कॉल डिटेल में 25 राज्यों के 300 से ज्यादा लोगों का पाक कनेक्शन सामने आने के बाद जांच एजेंसियां और सचेत हो रही है। उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या देश में उदयपुर जैसे हमले सिलसिलेवार तरीके से करने की साजिश थी? हालांकि सूत्रों का कहना है कि ऐसी साजिश को नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उदयपुर हत्याकांड
- फोटो : Social Media
28 जून को हुई थी कन्हैया की हत्या
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।