फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sachin Pilot Birthday: गहलोत समर्थक समेत 21 मंत्री-विधायक सचिन को बधाई देने पहुंचे, फिर उठी सीएम बनाने की मांग

Tue, 06 Sep 2022 10:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Sep 2022 10:32 PM IST
सार

Sachin Pilot Birthday: गहलोत समर्थक समेत 21 मंत्री-विधायक सचिन को बधाई देने पहुंचे, फिर उठी सीएम बनाने की मांग
 
 

विज्ञापन
Sachin Pilot Birthday Demand To Make Pilot CM Ashok Gehlot Jaipur
जयपुर में जुटे सैकड़ों पायलट समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच लंसे समय से अदावत चली आ रही है। बिना नाम लिए दोनों एक दूसरे पर समय-समय पर निशाना साधते रहते हैं। इसकी वजह मुख्यमंत्री के पद के माना जाता है। पायलट समर्थक भी समय-समय पर सचिन को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाते रहते हैं।



सचिन पायलट के जन्मदिन से एक दिन पहले मंगलवार को जयुपर में इसी मांग को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सिविल लाइंस में जुटे पायलट के समर्थकों, कांग्रेस कार्यकताओं और मंत्री-विधायकों ने उन्हें सीएम बनाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। पायलट को जन्मदिन की बधाई के लिए 21 मंत्री-विधायक उनसे मिलने पहुंचे।

Sachin Pilot Birthday Demand To Make Pilot CM Ashok Gehlot Jaipur
पायलट ने चलाया तीर कमान। - फोटो : सोशल मीडिया

खास बात यह है कि इनमें गहलोत गुट के सात मंत्री-विधायक भी शामिल थे। वहीं धौलपुर के बाड़ी से विधायक गिर्राज मलिंगा ने भी पायलट से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जयपुर के अलावा बूंदी, टोंक, कोटा, दौसा और भरतपुर से भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पायलट को बधाई देने के लिए पहुंचे हैं। उनके बंगले के बाहर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है।

Sachin Pilot Birthday Demand To Make Pilot CM Ashok Gehlot Jaipur
सचिन पायलट का जन्मदिन 7 सितंबर को है। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट का जन्मदिन 7 सितंबर यानी कल है,  लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पायलट कन्याकुमारी जा रहे हैं। इस कारण उन्होंने एक दिन पहले ही अपने जन्मदिन का कार्यक्रम रखा था। सुबह से ही उनके समर्थक बंगले पर आना शुरू हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Pilot Birthday Demand To Make Pilot CM Ashok Gehlot Jaipur
बंगले के बाहर जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
ये विधायक-मंत्री पायलट के बंगले पर पहुंचे
  • वन मंत्री हेमाराम चौधरी
  • परिवहन राज्यमंत्री बृजेंद्र ओला
  • पर्यटन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा
  • महुवा (दौसा) से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला 
  • मसूदा (अजमेर) से कांग्रेस विधायक राकेश पारीक 
  • बगरू (जयपुर) विधायक गंगा देवी  
  • बामनवास (टोंक) विधायक इंद्रा मीणा 
  • किशनगढ़ (अजमेर) से निर्दलीय विधायक सुरेश टांक  
  • श्रीमाधोपुर विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत, 
  • टोडाभीम (करौली) विधायक पीआर मीणा
  • रबतसर (नागौर) विधायक रामनिवास गवडिया
  • बांदीकुई (दौसा) विधायक जीआर खटाना, 
  • लाडनूं विधायक मुकेश भाकर
  • चाकसू विधायक वेद प्रताप सोलंकी
  • विराटनगर (जयपुर) इंद्राज गुर्जर
  • दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह 
  • निवाई (टोंक) विधायक प्रशांत बैरवा 
  • बयाना (भरतपुर) विधायक अमर सिंह 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed