{"_id":"63172bd1a6946d11a75cccca","slug":"14-twins-studying-in-the-scholars-arena-school-udaipur-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Twins: राजस्थान के इस स्कूल में पढ़ती है 14 जुड़वां भाई-बहनों की जोड़ी, एक ट्रिपलेट जोड़ा भी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Twins: राजस्थान के इस स्कूल में पढ़ती है 14 जुड़वां भाई-बहनों की जोड़ी, एक ट्रिपलेट जोड़ा भी, देखें तस्वीरें
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:32 PM IST
सार
Twins: राजस्थान के इस स्कूल में पढ़ती है 14 जुड़वां भाई-बहनों की जोड़ी, एक ट्रिपलेट जोड़ा भी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 4
स्कूल में पढ़ते हैं ये जड़वा बच्चे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोपी-किशन, सीता-गीता और जुड़वा ये सभी फिल्में आपने जरूर देखी होंगी, अगर नहीं भी देखी होंगी तो इनके नाम जरूर सुने होंगे। इन फिल्मों में दो भाइयों और दो जुड़वा बहनों की कहानी दिखाई गई है। फिल्मों की बात करें तो एक भाई को चोट लगती है तो दूसरे को भी दर्द होता है। एक बीमार होता है तो दूसरा भी अपने आप ही बीमार हो जाता है।
इस तरह की कई चीजें फिल्मों में दिखाई जाती हैं जो कभी हमें हंसाती हैं तो कभी हमें रुलाती है। राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित एक स्कूल भी ऐसी ही मजेदार कहानी है। इस स्कूल में प्रेप से लेकर 12वीं तक 14 जुड़वां भाई-बहन पढ़ते हैं। इनमें से एक ट्रिपलेट भाइयों का जोड़ा भी है। आइए अब आपको दिखाते हैं, यहां पढ़ने वाले जुड़वा बच्चों की तस्वीरें...।
2 of 4
जुड़वां भाई-बहन की जोड़ी।
- फोटो : सोशल मीडिया
शहर के जिस स्कूल में जुड़वां बच्चे पढ़ते हैं उसका नाम है द स्कॉलर्स एरिना है। इस स्कूल में 14 जुड़वां भाई-बहन पढ़ते हैं। यह सभी प्रेप से लेकर 12वीं तक की क्लास में हैं। जिनमें 10 जुड़वा भाई-बहन, एक जोड़ी बहनें और एक तीन भाइयों को जोड़ियां शामिल हैं। हालांकि, इन जुड़वा बच्चों की कहानी फिल्मों से नहीं मिलती है। स्कूल में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चों का स्वभाव अलग-अलग है। कोई शांत स्वभाव का है तो कोई बहुत ही तेज-तर्रार है, और हां एक को चोट लगने पर दूसरे को दर्द बिल्कुल नहीं होता है।
3 of 4
स्कूल में प्रेप से लेकर 12वीं तक 14 जुड़वां भाई-बहन पढ़ते हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कूल में कब से पढ़ रहे जुड़वां बच्चे
स्कूल में तीन जुड़वा बच्चों की जोड़ी कुछ साल से यहां पढ़ रही है, लेकिन इस साल यहां नौ जुड़वा बच्चों की जोड़ी ने दाखिला लिया है। जिससे अब यहां 14 जुड़वा बच्चों की जोड़ी हो गई है। वहीं, 12वीं क्लास में पढ़ने वाले दीक्षित और मेहुल जुड़वां भाई हैं। उनकी दो जुड़वां बहनें भी हैं। ऐसे में घर में 4 जुड़वां भाई-बहन हैं। हालांकि, दीक्षित और मेहुल की बहनें इस स्कूल में नहीं पढ़ती हैं। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि जुड़वा बच्चों के दाखिले के लिए उन्होंने कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं किया। इन बच्चों के माता-पिता ने खुद ही उनका दाखिला स्कूल में कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जुड़वां भाई और बहन।
- फोटो : सोशल मीडिया
शिक्षकों को इसलिए नहीं होती परेशानी
स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को लिए राहत की बात यह है कि यहां पढ़ने वाले 14 जोड़ी जुड़वा बच्चों में से 10 भाई-बहन हैं। ऐसे में स्कूल के शिक्षकों को उनकी पहचान करने में कोई समस्या नहीं होती। ज्यादातर बच्चों की आदतें भी एक दूसरे से नहीं मिलती हैं। हालांकि, छोटी क्लास प्रेप और नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चों का शिक्षकों को विशेष रूप से ध्यान रखना होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।