राजस्थान में सोमवार की बारिश से पारा तो लुढ़का लेकिन तुफान ने खूब तबाही मचाई। जयपुर, कोटा सहित कई जिलों में बिजली के पोल और पेड़ गिर गए। कोटा में कच्चा मकान गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक पेड़ के नीचे दब गया।
2 of 5
प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले
- फोटो : Amar Ujala Digital
प्रदेश में सोमवार को मौसम ने करवट ली तो लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। जयपुर में रात नौ बजे के बाद तेज तूफानी हवाएं चली। जिससे कई इलाकों में बिजली के पोल गिर गये और लाइट घंटों गुल रही। जयपुर में जमकर बादल बरसने से पारा लुढ़क गया।
3 of 5
कोटा में कई जगह पेड़ गिर गए
- फोटो : Social Media
कोटा में दो की मौत
कोटा में भी बारिश और आंधी ने तबाही मचाई। रेलवे कॉलोनी इलाके में रंग पूर्व प्रताप कॉलोनी में तेज आंधी के चलते मकान की दीवारें गिर गईं। हादसे में गोलू नाम युवक की मौत हो गई। वहीं नयापुरा थाना इलाके में पेड़ के नीचे दबने से एक युवक ने दम तोड़ दिया। बोरखेड़ा इलाके में भी एक मकान की दीवार गिर गई। जिससे चार लोग घायल हो गए। कई इलाकों में 6 से 7 घंटे तक बिजली गुल रही।
4 of 5
राजस्थान में बारिश से ठंडक का हुआ अहसास
- फोटो : Social Media
बूंदी में बिछी बर्फ की चादर
कोटा संभाग के बूंदी जिले में भी तूफान के कारण कई कच्चे मकानों के टीन टप्पर उड़ गये। यहां भी बिजली के पोल और पेड़ गिर गए। जिले के सथूर गांव और आसपास के इलाके में ओलावृष्टि हुई। जिससे बर्फ की चादर बिछ गई। वहीं तेज हवा और बूंदाबांदी से फिजाओं में ठंडक घुल गई। झालावाड़ और बीकानेर में भी तेज अंधड़ के बाद हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।
5 of 5
कई जिलों में मंगलवार को भी ओलावृ्ष्टि का अलर्ट
- फोटो : Social Media
सीकर में बारिश से मौसम सुहावना
सीकर जिले में जमकर बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, आंधी से यहां भी पेड़ गिर गए। वहीं श्रीगंगानगर के रावला में एक फैक्ट्री दीवार गिरने से उसके नीचे दबने से तीन दर्जन भेड़ों की मौत हो गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।