फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palace On Wheels: दो साल बाद फिर शुरू होगी शाही रेल, किराए और सुविधाओं के बारे में जानिए, तस्वीरें भी देखें

Sun, 28 Aug 2022 11:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 28 Aug 2022 11:01 PM IST
सार

Palace On Wheels: दो साल बाद फिर शुरू होगी शाही रेल, किराए और सुविधाओं के बारे में जानिए, तस्वीरें भी देखें

विज्ञापन
Palace On Wheels Will Start Again for two years Rajasthan Tourism
Palace On Wheels - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना के कारण 18 मार्च 2020 से बंद पड़ी शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स एक बार फिर पटरियों पर दौड़ेगी। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) शाही ट्रेन को सितंबर के अंत तक शुरू कर देगा। बीते शनिवार को कैबिनेट बैठक में भी इसे मंजूरी दे गई है। ट्रेन की पहली पहली ट्रिप के लिए आरटीडीसी के जरिए 200 से अधिक लोग बुकिंग करा चुके हैं। इससे इसकी सभी सीटें फुल हो चुकी है। अब ट्रेन की अगली ट्रिप के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। 



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो साल से बंद पड़ी शाही ट्रेन को चलाने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अभी ट्रेन के रेनोवेशन का काम किया जा रहा है। यह 20 सितंबर में तक पूरा हो सकता है। ऐसे में संभावना है कि अगले महीने के आखिरी हफ्ते में इस ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी तरीख तय नहीं हुई है। यह ट्रेन अपनी ट्रिप में 7 दिन और 8 रातों में कुल 3 हजार किलोमीटर का सफर करेगी। इस दौरान यात्रियों को राजस्थान के अलग-अलग पर्यटन स्थ्लों का भ्रमण कराया जाएगा।  

Palace On Wheels Will Start Again for two years Rajasthan Tourism
Palace On Wheels - फोटो : सोशल मीडिया
ये रहेगा ट्रेन का रूट
  • पैलेस ऑन व्हील्स  ट्रेन का संचालन हर बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह करीब साढ़े छह बजे दिल्ली से जयपुर के लिए चलेगी। यहां ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों का रेड कारपेट पर शाही अंदाज में स्वागत किया जाएगा। देर रात 2 बजे ट्रेन जयपुर पहुंचेगी। यहां सुबह सात बजे यात्रियों को ट्रेन में ही नाश्ता भी दिया जाएगा। सुबह 8.15 बजे के करीब यात्री जयपुर भ्रमण पर निकलेंगे। 
  • करीब 12 घंटे बाद रात 8 बजे ट्रेन जयपुर से रवाना होगी और सुबह करीब 4:45 बजे सवाई माधोपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से सुबह 10.20 बजे से चलकर शाम चार बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी और फिर रात 2 बजे उदयपुर के लिए रवाना होगी। सुबह 8 बजे के करीब यह ट्रेन उदयपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से शाम 4 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। 
  • रात 11.55 बजे ट्रेन जैसलमेर से निकलेगी और सुबह 7 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां से शाम को 4.30 बजे रवाना होकर ट्र्रेन अगले दिन सुबह 5 बजे भरतपुर पहुंचेगी। यहां से ट्रेन रात 8.45 बजे आगरा के लिए रवाना होगी और सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी। जहां से ट्रेन शाम 8.45 पर दिल्ली के लिए होगी और रात 2.30 बजे वहां पहुंचेगी। सुबह सात बजे नाश्ते के बाद यात्री ट्रेन से चेकआउट करेंगे। इस पूरे सफर के दौरान यात्रियों को ट्रेन के स्टॉप वाले जिलों के प्रमुख पर्यटल स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इन दौरान प्रदेश के जैसलमेर जिले में एक कल्चर नाइट का भी कार्यक्रम निर्धारित रहेगा। 

 
Palace On Wheels Will Start Again for two years Rajasthan Tourism
Palace On Wheels - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेन में यह सुविधाएं मिलेंगी
पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन में आलीशान कमरे के अलावा स्पा, बार, लॉन्ड्री, जिम और सैलून की सुविधा भी है। ट्रेन में साधारण से लेकर डीलक्स कमरे भी मौजूद हैं। इनमें इंटरनेट, टीवी समेत सहित अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं। भारतीय खाने के साथ राजस्थानी, मुगलाई, चाइनीज, थाई और मैक्सिकन फूड भी यात्रियों को उपलब्ध कराया जाता है। ट्रेन में एक यात्री का एक रात का किराया 55 हजार रुपए निर्धारित है। ऑफ सीजन में यह करीब 43 हजार के करीब रहता है। वही ट्रेन का अधिकतम किराया 1.54 लाख रुपये है। 5 साल तक के बच्चों के लिए यात्रा फ्री है, वहीं 5 से 10 साल तक के बच्चों का आधा किराया लिया जाता है। किराए में रहने और खाने की सुविधा शामिल है। इसके अलावा अन्य सुविधाओं जैसे स्पा और बार सहित अन्य सुविधाओं के लिए आपको अलग से शुल्क देना पड़ता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Palace On Wheels Will Start Again for two years Rajasthan Tourism
Palace On Wheels - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पैलेस ऑन व्हील्स को 2022-23 से भारतीय रेलवे की 'भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी' के तहत ऑपरेशन एंड मेंटीनेंस मॉडल पर चलाया जाएगा। इसका संचालन निजी भागीदारी से होगा। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) को इसके लिए तय रकम मिलेगी, लेकिन ट्रेन का मालिकाना हक आरटीडीसी के पास ही रहेगा।  

विज्ञापन
Palace On Wheels Will Start Again for two years Rajasthan Tourism
Palace On Wheels - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल हुई इतनी कमाई

साल   कमाई
2019-20 14.65 करोड़
2018-19 16.17 करोड़
2017-18  14.5 करोड़
2016-17  13.96 करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed