संगीत अपने आप में थेरेपी है। इसे सुनने से मन को शांति और ऊर्जा मिलती है। इसके साथ ही संगीत पर थिरकने का शौक हो तो क्या कहना। आपको 'डांसिंग अंकल' तो याद होंगे, जिन्होंने गोविंदा वाले स्टेप्स कर सबको अपना दिवाना बना लिया था। ऐसे ही जोधपुर के एक 71 साल के डॉक्टर हैं, जिन्होंने अपने शौक से उम्र को मात दे दी है। 'डांसिंग डॉक्टर' के नाम से मशहूर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राज धारीवाल का डांस वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनके इलाज के अलग तरीके की हर जगह चर्चा हो रही है।
Rajasthan: जोधपुर के 'डांसिंग डॉक्टर' के सामने रणवीर सिंह और रितिक भी फेल, मरीजों को देते हैं डांस करने की सलाह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:34 AM IST
सार
जोधपुर के 71 साल के शिशु रोग विशेषज्ञ का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। डायबिटीज, बायपास सर्जरी और अस्थमा के बाद भी उनका डांस करने का जज्बा काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन