फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: तस्वीरों में देखें चारभुजाजी का जलझूलनी एकादशी मेला, ठाकुरजी को कराई दूधतलाई परिक्रमा

Tue, 06 Sep 2022 10:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Sep 2022 10:32 PM IST
सार

Rajasthan: तस्वीरों में देखें चारभुजाजी का जलझूलनी एकादशी मेला, ठाकुरजी को कराई दूधतलाई परिक्रमा

विज्ञापन
Jaljulni Ekadashi Fair Of Charbhujaji Dham Rajsamand
चारभुजाजी का जलझूलनी एकादशी मेले का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के राजसमंद जिले के प्रसिद्ध चारभुजाजी धाम मंदिर में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी के मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लालकी और छोगाला छेल के जयकारे सुनाई दिए। मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। बता दें कि इस मेले को मेवाड के प्रसिद्ध मेलों में से एक माना जाता है। बताया जा रहा है मंगलवार को इस मेले में दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे और ठाकुरजी के दर्शन किए।

Jaljulni Ekadashi Fair Of Charbhujaji Dham Rajsamand
सोने की पालकी में सवार हुए ठाकुरजी। - फोटो : अमर उजाला

 मंगलवार दोपहर 12:00 बजे निज मंदिर से चारभुजा नाथ जी के बालस्वरूप को सोने की पालकी में विराजित किया गया। पुजारी परिवार के 500 से ज्यादा सदस्य हाथों में सोने और चांदी की छड़ें लेकर और नृत्य करते हुए मुख्य मंदिर से रवाना हुए। इस दौरान नगर भ्रमण करते हुए डेढ़ किलोमीटर दूर दूध तलाई पहुंचे। रास्ते भर चारभुजा जी के भक्तों ने लाल गुलाल उड़ा कर ठाकुर जी के दर्शन किए। इसके बाद दूध तलाई में श्री चारभुजा नाथ जी के बाल स्वरूप को पुजारियों ने पंचामृत स्नान कराकर दूध तलाई का पूरा चक्कर लगाया।

Jaljulni Ekadashi Fair Of Charbhujaji Dham Rajsamand
मेले में जमकर उडाया गया गुलाल। - फोटो : अमर उजाला

 दूध तलाई के पास पहाड़ियों और आसपास एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ थी। दूध तलाई पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद ठाकुर जी के बाल स्वरूप को चांदी की पालकी में विराजित कर निज मंदिर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान नगर की पूरी सड़कें गुलाल से लाल नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaljulni Ekadashi Fair Of Charbhujaji Dham Rajsamand
मेले में जुटी दो लाख भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद इस मेले का आयोजन किया गया। मेले को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय पुजारियों ने मंदिर में दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा के लिहाज से मेले में 500 पुलिस के जवान को तैनात किया गया था। कलेक्टर निलाभ सक्सेना और एसपी सुधीर चौधरी सहित मेला प्रभारी कुंभलगढ़ एसडीएम जयपाल सिंह राठौड सहित अन्य अधिकारी भी कई बार मेले का जायजा लेने भी पहुंचे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed