फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election Results: 13 हॉट सीटों पर भाजपा को बढ़त, दीया कुमारी चुनाव जीतीं, राजेंद्र राठौड़ हारे

Sun, 03 Dec 2023 06:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 03 Dec 2023 06:20 PM IST
सार

Rajasthan Hot seats: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में 13 सीटें ऐसी हैं, जिन पर हो रहे मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। इसका कारण इन पर चुनाव लड़ रहे चेहरे हैं। विस्तार से जानिए कौन है किसकी टक्कर में और इन सीटों का क्या है समीकरण...

विज्ञापन
Rajasthan Election Results: Everyone's eyes are on 13 hot seats of Rajasthan
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का आज फैसला होने वाला है। कौन सी पार्टी अगले पांच साल के लिए सत्ता की बागडोर संभालने वाली है इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। राजस्थान विधानसभा के चुनावी रण वैसे तो कई पार्टियां मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला प्रमुख पार्टी कांग्रेस और भाजपा में ही है। उनमें भी 13 सीट ऐसी हैं जो हॉट सीट कहलाती हैं, जिन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद से ये हलचल और तेज गई है। आइए जानते हैं राजस्थान की उन 13 हॉट सीट के बारे में जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें लगी हुई हैं।


प्रदेश की इन सीटों पर सबकी निगाहें
सीट क्रमांक विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी परिणाम\रुझान
1 तारानगर राजेंद्र राठौड़ नरेंद्र बुडानिया  राजेंद्र राठौड़, हारे
2 लक्ष्मणगढ़ सुभाष मेहरिया गोविंद सिंह डोटासरा  गोविंद सिंह डोटासरा, जीते
3 झोटवाड़ा राज्यवर्धन राठौड़ अभिषेक चौधरी
  राज्यवर्धन राठौड़, जीते
4 आमेर सतीश पूनिया प्रशांत शर्मा  प्रशांत शर्मा, जीते
5 विद्याधर नगर दीया कुमारी सीताराम अग्रवाल  दीया कुमारी, जीतीं
6 तिजारा बाबा बालकनाथ इमरान खान  बाबा बालकनाथ, जीते
7 धौलपुर डॉ. शिवचरण कुशवाहा शोभारानी कुशवाह  शोभारानी, जीतीं
8 टोंक अजीत सिंह मेहता सचिन पायलट  सचिन पायलट, जीते
9 नागौर डॉ. ज्योति मिर्धा हरेंद्र मिर्धा  हरेंद्र मिर्धा, जीते
10 ओसियां भैराराम चौधरी दिव्या मदेरणा  दिव्या मदेरणा, हारी
11 सरदारपुरा डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ अशोक गहलोत  अशोक गहलोत, जीते
12 कोटा उत्तर प्रह्लाद गुंजल शांति धारीवाल  शांति धारीवाल, जीते
13 झालरापाटन वसुंधरा राजे रामलाल चौहान  वसुंधरा राजे, जीतीं
Rajasthan Election Results: Everyone's eyes are on 13 hot seats of Rajasthan
सरदारपुरा सीट। - फोटो : Amar Ujala Digital
सरदारपुरा सीएम अशोक गहलोत मैदान में
इस सीट पर सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और उनके समक्ष भाजपा ने महेन्द्र सिंह राठौड़ को उतारा है। दोनों स्थानीय हैं। राठौड़ स्थानीय सरकार भी सम्भाल चुके हैं, ऐसे में मुकाबला बहुत रोचक तो नहीं, लेकिन चर्चा में जरूर है।
Rajasthan Election Results: Everyone's eyes are on 13 hot seats of Rajasthan
झालरापाटन सीट। - फोटो : Amar Ujala Digital
झालरापाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मैदान में
इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भाजपा की प्रत्याशी हैं और उनके सामने कांग्रेस के रामलाल चौहान हैं। यहां मुकाबला ज्यादा रोचक तो नहीं है, लेकिन राजे के कारण नजर जरूर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Election Results: Everyone's eyes are on 13 hot seats of Rajasthan
टोंक सीट। - फोटो : Amar Ujala Digital
टोंक से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट लगा रहे जोर
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और भाजपा ने टोंक से पहले भी चुनाव लड़ते रहे अजीत मेहता को टिकट दिया है। बडे़ उलटफेर की संभावना कम ही है, लेकिन परिणाम पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
Rajasthan Election Results: Everyone's eyes are on 13 hot seats of Rajasthan
कोटा उत्तर सीट। - फोटो : Amar Ujala Digital
हॉट सीट कोटा उत्तर
यहां से सरकार के सबसे दमदार मंत्री शांति धारीवाल कांग्रेस से और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खास माने जाने वाले प्रहलाद गुंजल मैदान में हैं। यहां मुकाबला बेहद रोचक है, क्योंकि गुंजल पहले भी धारीवाल को हरा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed