फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election 2023: आचार संहिता लागू होते ही वाहन उगल रहे कैश, पाली और दौसा में पुलिसकर्मी सस्पेंड

Fri, 13 Oct 2023 11:53 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 13 Oct 2023 11:53 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आचार संहिता लागू होते ही अलग-अलग जिलों से पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। धौलपुर में 28 लाख रुपये नगद बरामद किए। फिर अलग-अलग जिलों में शराब और कैश बरामद होने की सूचनाएं हैं। 
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Model Code Of Conduct Vehicle Checking Cash Tracking Liquor
धौलपुर में 28 लाख रुपये नगद मिले हैं। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में आचार संहिता लगते ही पुलिस और प्रशासन मुस्तैद हो गया है। धौलपुर में तलाशी के दौरान पजेरो गाड़ी से 28 लाख रुपये नगद मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर आयकर विभाग की टीम को बुला लिया है। इसी तरह अलग-अलग जिलों से अवैध शराब मिलने की सूचनाएं मिल रही हैं। 



धौलपुर में सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ओंडेला गांव से आ रही पजेरो गाड़ी को रोका था। जांच करने पर गाड़ी में रखे बैग से पुलिस ने 28 लाख रुपये बरामद किए हैं। चालक इस राशि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही भरतपुर से आयकर विभाग की टीम को बुला लिया है। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सागर पाड़ा चेक पोस्ट स्थित नाकाबंदी के दौरान एक हुंडई कार को पकड़ा। कार से ढाई लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। कार मलिक को पुलिस ने राउंडअप किया है। सांखला ने बताया कि ग्वालियर से आ रही हुंडई कार से पुलिस ने ढाई लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। गाड़ी मालिक प्रशांत गुप्ता बरामद राशि पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आयकर विभाग कार्रवाई कर रही है। 
 

Rajasthan Election 2023 Model Code Of Conduct Vehicle Checking Cash Tracking Liquor
धौलपुर में एसपी ने खुद एबी रोड पर वाहनों की चेकिंग की। - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने आगरा-मुंबई राजमार्ग पर खुद कराई नाकाबंदी
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से लगा होने की वजह से धौलपुर जिला पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। एसपी मनोज कुमार ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुद नाकाबंदी कराई। राजमार्ग पर वाहनों की सघन तलाशी ली गई। एसपी मनोज कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के बदमाश एवं अपराधी किस्म के लोगों के प्रवेश होने की संभावना बनी रहती है। संदिग्ध लोगों एवं बदमाशों पर भी पुलिस नजर रखी जा रही है। 


 

Rajasthan Election 2023 Model Code Of Conduct Vehicle Checking Cash Tracking Liquor
पुलिसकर्मी अवैध शराब को नष्ट करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सवाई माधोपुर ने पुलिस ने नष्ट की शराब भट्टियां
सवाई माधोपुर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धोली नट बस्ती, समुद्रपूरा एवं बनास नदी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आबकारी एंव पुलिस टीम ने 1800 लीटर अवैध हथकड़ शराब बनाने का वॉश एंव करीब 10 भट्टी नष्ट की। मौके से 20 लीटर  अवैध हथकढ़ शराब भी जब्त की। टीम ने शंकर पुत्र भंवरलाल बंजारा को गिरफ्तार किया है ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Model Code Of Conduct Vehicle Checking Cash Tracking Liquor
दौसा में खेलकूद प्रतियोगिता रुकवाने गए पुलिस अधिकारी को ही माला पहना दी गई। - फोटो : अमर उजाला
खेलकूद प्रतियोगिता रुकवाने गए थानेदार सस्पेंड
दौसा के मेहंदीपुर बालाजी थानेदार अजीत बड़सरा खेलकूद प्रतियोगिता रुकवाने गए थे। वहां आयोजकों ने उनका ही स्वागत-सत्कार कर दिया। फोटो वायरल हुआ और दौसा एसपी वंदिता राणा ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। बड़सरा आचार संहिता लागू होने की वजह से एसडीएम के कहने पर खेलकूद प्रतियोगिता रुकवाने गए थे। वहां स्थानीय नेताओं ने थानेदार को ही मालाओं से लाद दिया। आचार संहिता उल्लंघन का मामला बना और थानेदार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। 

 
विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Model Code Of Conduct Vehicle Checking Cash Tracking Liquor
एसआई ने अपने परिचितों को बांट दी अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला
एएसआई के सरकारी आवास से मिली अवैध शराब
पाली के सुमेरपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार जीनगर के सरकारी आवास पर पुलिस की विशेष टीम ने दबिश दी। अंग्रेजी शराब के एक दर्जन कार्टन बरामद हुए। आठ अक्टूबर की रात्रि में प्रकाश ने चंडीगढ़ से गुजरात जा रहे शराब से भरे टैंकर को पकड़ा था। टैंकर से 700 कार्टन बरामद किए थे। उनमें से प्रकाश ने 54 कार्टन गायब कर परिचितों को दे दिए। कुछ अपने सरकारी आवास पर ही रख दिए। आईजी राघवेंद्र सुहास को पता लगा तो उन्होंने एसआई के घर छापा मारने के निर्देश दिए। शिकायत सही मिलने पर एसआई को सस्पेंड कर दिया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed