फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navdeep Saini Wedding: भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी, जानें कौन हैं उनकी दुल्हनिया, देखें तस्वीरें

Fri, 24 Nov 2023 05:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 05:39 PM IST
सार

Navdeep Saini Wedding: भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी, जानें कौन हैं उनकी दुल्हनिया, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Navdeep Saini Wedding Indian cricketer Navdeep Saini marries Swati Asthana
भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी और उनकी पत्नी स्वाति अस्थाना - फोटो : सोशल मीडिया

झीलों की नगरी उदयपुर एक और रॉयल वेडिंग की गवाह बनी। यहां भारतीय किक्रेट टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अपनी गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना से शादी रचाई। दोनों की शादी धूमधाम से शहर की खूबसूरत देबारी स्थित आनंदम रिसोर्ट में गुरुवार को पंजाबी रीती-रिवाजों से हुई।

Navdeep Saini Wedding Indian cricketer Navdeep Saini marries Swati Asthana
मस्ती करते नजर आए कपल - फोटो : सोशल मीडिया

31 साल के किक्रेटर कुलदीप सैनी ने अपने जन्मदिन के दिन गुरुवार को अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। शादी में दोनों ही परिवारों के मेहमान शामिल हुए।

Navdeep Saini Wedding Indian cricketer Navdeep Saini marries Swati Asthana
शादी के फेरे लेते हुए नवदीप और स्वाति - फोटो : सोशल मीडिया
शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जहां कपल काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। नवदीप सैनी हरियाणा के करनाल से ताल्लुक रखते हैं और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। सैनी को इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आरपी सिंह और राहुल तेवतिया ने सोशल मीडिया पर शादी की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Navdeep Saini Wedding Indian cricketer Navdeep Saini marries Swati Asthana
मुस्कुराते हुए नजर आए स्वाति और नवदीप - फोटो : सोशल मीडिया

नवदीप सैनी भारतीय टीम के तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुके हैं, लेकिन साल 2021 के बाद से वो किसी भी फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते नजर नहीं आए। उन्होंने अब तक के अपने करियर में दो टेस्ट, आठ वनडे और 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 32 मैचों में 23 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन
Navdeep Saini Wedding Indian cricketer Navdeep Saini marries Swati Asthana
स्वाति के सोशल मीडिया पर 82 हजार से अधिक फॉलोअर्स - फोटो : सोशल मीडिया
नवदीप आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेलते हैं। वहीं, उनकी पत्नी स्वाति अस्थाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। स्वाति के सोशल मीडिया पर 82 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed